गणेश चतुर्थी पर दस दिनों तक चले गणेश महोत्सव का समापन गुरुवार को बप्पा के विसर्जन के साथ हुआ। सुबह पूजा-अर्चना के बाद धूमधाम के साथ बप्पा का विसर्जन किया गया। शहर के हरकी पौड़ी व अखनूर चिनाब दरिया में बप्पा की मूर्तियों के साथ उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब ने विसर्जन कर सूख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
2 of 6
गांधीनगर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से विसर्जन के लिए बप्पा की 16 फीट ऊंची प्रतिमा को ढोल-नगाड़ों की थाप और जयघोष के साथ निकाला गया। धार्मिक जयघोष के साथ गुलाल भी उड़ाया गया। उत्सवी माहौल में बच्चे, युवा-युवतियां व महिलाएं एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते बप्पा की सवारी का स्वागत करते दिखे। मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद सुबह करीब 11:30 पर बप्पा की मूर्ति विसर्जन के लिए निकाली गई।
विज्ञापन
3 of 6
इस दौरान पूरे इलाके में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंज उठे। जहां से भी बप्पा की मूर्ति निकली हर कोई हाथ जोड़कर आराधना करता दिखा। अखनूर से पहले गुड़ाबतन पर चिनाब दरिया में बप्पा की 16 फीट ऊंची मूर्ति का विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान जगह-जगह पर बप्पा के स्वागत के लिए लोग खड़े रहे।
4 of 6
आप शंभू मंदिर सतवारी, पंछी नगर रिहाड़ी और बाबा लाल द्वार मंदिर लास्ट मोड़ गांधीनगर में आयोजित गणेश महोत्सव का भी समापन हुआ। गुरुवार सुबह बप्पा की पूजा-अर्चना के बाद अखनूर स्थित चिनाब दरियां में बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। बप्पा को विदाई देने काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान चारों ओर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष लगे।
विज्ञापन
5 of 6
हरकी पौड़ी सुबह से पहुंचने लगे लोग
हरकी पौड़ी, तवी नदी पर भी सुबह से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। विसर्जन के हाथों में बप्पा की मूर्ति लिए लोग परिवार सहित पहुंचे। इस दौरान लोगों ने बप्पा से अगले साल फिर आने की कामना की। गणेश चतुर्थी पर शहरवासी अपने घरों में बप्पा की मूर्ति को स्थापित कर पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद बप्पा की मूर्ति का विसर्जन कर सुख-समृद्धि की कामना करते है। सुबह लोगों ने घरों में बप्पा की पूजा-अर्चना कर विभिन्न पकवानों का भोग भी लगाया।
इको गणेश अपनाने के प्रति किया जागरूक
सेव तवी कैंपेन से जुड़े दिशा वालंटियर आर्गेनाइजेशन ने शहरवासियों को इको फ्रेंडली गणेश अपनाने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान टीम के सदस्यों को पीओपी से बनी गणेश प्रतिमाओं से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। आर्गेनाइजेशन ने इस बार गणेश चतुर्थी पर 100 के करीब मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाएं भी बांटीं। टीम के सदस्यों से लोगों से तवी को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की भी अपील की।