फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में दिखी वृंदावन की मनमोहक छटा, धूमधाम से होगा गणपति का विसर्जन, भूलकर भी न करना ये गलती

Thu, 12 Sep 2019 10:51 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला
गणेश महोत्सव का समापन आज गणपति बप्पा के विसर्जन से होगा। जम्मू शहर में गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। प्रतिदिन होने वाली बप्पा की आरती में बुधवार को काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने बप्पा से सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिलाएं, युवा, युवतियां भक्तिरस में डूबी दिखीं। लक्ष्मी नारायण मंदिर, लास्ट मोड़ स्थित बाबा लाल जी मंदिर और आप शंभू मंदिर नरवाल पाई सतवारी में शाम की आरती में आम दिनों की तुलना में अधिक लोग पहुंचे।

विज्ञापन

2 of 5
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला
गणेश महोत्सव में श्रीमद् भागवत कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने लोगों का हुजूम उमड़ा। लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई आरती में सांसद जुगल किशोर शर्मा पहुंचे। इस दौरान गणपति मोरया के जयघोष गूंज उठे। इसके बाद वृंदावन से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मनमोह लिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
गणेश चतुर्थी 2019 - फोटो : अमर उजाला
नौ दिनों तक चले कार्यक्रम में कलाकारों ने कृष्ण लीला पर अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। बाबा लाल मंदिर गांधीनगर लास्ट मोड़ में आयोजित श्री गणेश अंबा उत्सव में बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा हुई। कथा वाचक स्वामी हृदयानंद गिरि महाराज ने भगवान गणेश के विवाह के बारे में बताया।
 

4 of 5
देहरादून में भी गणेश चतुर्थी की धूम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान गणेश का विवाह रिद्धि-सिद्धि के साथ हुआ था। आप शंभू मंदिर नरवाल पाई सतवारी में आयोजित कार्यक्रम में कथावाचक सुरेंद्र शास्त्री ने गणेश विवाह के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गणेश भगवान की पूजा सभी देवी-देवताओं में से पहले की जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणेश चतुर्थी के लिए तैयार की गई मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
गणेश विसर्जन 12 सितंबर को सुबह 7 बजे से शुरू होकर 1 बजकर 30 मिनट तक चलेगा। इसके बाद दोपहर को 3 बजे से रात के 12  बजे तक चलेगा। अगर आप घर पर ही गणेश जी का विसर्जन करना चाहते है तो एक गमले में पानी भरकर उसमें गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जित करें और उसके बाद उसमें मिट्टी डालकर पौधा लगा दें, लेकिन उस गमले मे कभी तुलसी का पौधा न लगाएं क्योंकि तुलसी भगवान गणेशजी को नहीं चढ़ाई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें