फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में ठंड का कहर, जम गई डल झील, लोगों के घरों में जाने वाला पानी भी बना बर्फ

Wed, 25 Dec 2019 08:01 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर में भीषण ठंड के चलते जमी डल झील - फोटो : बासित जरगर
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर शीत लहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन पर असर पड़ा है। बुधवार को जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 9.3 डिग्री गिरकर 11.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन बीता।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीनगर में भीषण ठंड के चलते जमी डल झील - फोटो : बासित जरगर
इसी तरह ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सीजन की सबसे सर्द रात बीती। 

विज्ञापन

3 of 5
श्रीनगर में भीषण ठंड के चलते जमी डल झील - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग के कई हिस्सों में घने कोहरे के साथ बादल छाए रहे। रामबन के विभिन्न हिस्सों में नियमित हो रहा भूस्खलन जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए चुनौती बना हुआ है। भूस्खलन से बुधवार को कई घंटे हाईवे प्रभावित हुआ। 

4 of 5
श्रीनगर में भीषण ठंड के चलते जमी डल झील - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पहले से ही बंद चल रहा है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड भी नहीं खुल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीनगर में भीषण ठंड के चलते जमी डल झील - फोटो : बासित जरगर
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें