फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में सांबा में होगी पहली सैन्य भर्ती, 40 हजार से अधिक युवा लेंगे हिस्सा

Fri, 25 Oct 2019 09:36 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
सेना भर्ती - फोटो : बासित जरगर
सांबा जिला जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने पर पहली सैन्य भर्ती का गवाह बनेगा। भारतीय सेना की तरफ से सांबा में दस दिन तक चलने वाली ओपन भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसमें जम्मू संभाग के युवा दम दिखाएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सेना की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
अभी कुछ महीने पहले ही रियासी जिले में ओपन भर्ती रैली हुई थी। अब सांबा में होने जा रही है। जिसमें रियासी से भी अधिक युवा पहुंचेंगे। इसका उदाहरण इस रैली में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों के पंजीकरण से मिला है।

 
विज्ञापन

3 of 6
सेना भर्ती रैली - फोटो : बासित जरगर
जानकारी के अनुसार इस भर्ती रैली के लिए 40 से 45 हजार युवाओं का पंजीकरण हुआ है। जो पिछली रैली से दस हजार अधिक है। 3 नवंबर को यह रैली शुरू होगी। इसमें जम्मू संभाग के युवा हिस्सा लेंगे। 

 

4 of 6
सेना की भर्ती - फोटो : बासित जरगर
रियासी जिले में 30 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया था। सांबा में होने वाली भर्ती के लिए जिस तरह से पंजीकरण हुआ है। इससे साफ है कि भारतीय सेना में जाने का जुनून युवाओं में लगातार बढ़ रहा है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सेना भर्ती - फोटो : बासित जरगर
31 अक्तूबर के बाद जम्मू कश्मीर केंद्र का हिस्सा होगा। केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में पहली भर्ती में संभव है कि इसमें कुछ बदलाव देखने को मिलें। रैली के लिए युवाओं ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेना भर्ती - फोटो : बासित जरगर
युवा फिजिकल और मेडिकल के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं। कुछ युवाओं से बात होने पर बलविंदर सिंह ने कहा कि वह केंद्र शासित प्रदेश के बाद हो रही पहली भर्ती में शामिल होकर देश की सेना का हिस्सा बनना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें