फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और अलविदा कह गए भैया गांव के जमाई बाबू जेटली, उस दिन इंदिरा से लेकर अटल तक घर पहुंचे थे कई दिग्गज

Sun, 25 Aug 2019 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
अरुण जेटली - फोटो : amar ujala
पूर्व सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे गिरधारी लाल डोगरा के दामाद अरुण जेटली के निधन पर उनके ससुराल भैया गांव में भी शोक की लहर है। 24 मई, 1982 को जेटली का विवाह गिरधारी लाल डोगरा की बेटी संगीता से हुआ था। पार्टी के भीतर और अन्य राजनीतिक दलों में जेटली को सम्मानजनक रूप से देखा जाता रहा है। यही वजह है कि जेटली की शादी में बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी सहित तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने शामिल होकर आशीर्वाद दिया था। यह वह समय था, जब जेटली को राजनीति में आए कुछ ही वर्ष हुए थे। इसके बावजूद उनकी शादी में भारतीय राजनीति की उस दौर की शीर्ष हस्तियां शामिल हुईं थीं।
 
विज्ञापन

2 of 6
अरुण जेटली - फोटो : amar ujala
जेटली को इस शादी की वजह से मजाक में कश्मीर का जमाई बाबू भी कहा जाता था। गांव के लोगों के अनुसार गिरधारी लाल डोगरा ईमानदारी की मिसाल थे। उनकी केंद्र और राज्य सरकार में अच्छी पैठ थी। बताया कि गिरधारी लाल डोगरा और अरुण जेटली के पिता दोनों ने लाहौर विश्वविद्यालय से एलएलबी की थी और उनमें घनिष्ठ मित्रता थी। दोनों ने इस मित्रता को रिश्तेदारी में बदलने का मन बनाया और यहीं से तय हो गई थी जेटली और संगीता की शादी। डोगरा की ईमानदारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि दिल्ली में आयोजित इस बड़े शादी समारोह में तत्कालीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने ही रिसेप्शन का भी आयोजन किया था।
विज्ञापन

3 of 6
अरुण जेटली - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि गिरधारी लाल डोगरा आजादी के बाद से 1975 तक जम्मू-कश्मीर के वित्त मंत्री रहे। जम्मू और उधमपुर से वह कांग्रेस के सांसद भी रहे। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक समय उन्हें लोकसभा का स्पीकर बनाना चाहती थीं, लेकिन डोगरा इसके लिए तैयार नहीं हुए। 1987 में उनका निधन हुआ था। उनकी 25वीं पुण्यतिथि पर तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उनकी जीवनी पीपल्समैन का विमोचन किया और 2015 में उनके शताब्दी समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।

4 of 6
अरुण जेटली - फोटो : amar ujala
जेटली की पत्नी संगीता अपने पिता की समाजसेवी प्रवृत्ति से खासी प्रभावित रहीं और इलाके में समाजसेवा के काम करती रही हैं। उनका इस क्षेत्र से लगाव इतना है कि लगातार वो अपने पैतृक गांव और पिता के स्मृति स्थल पर भी पहुंचती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अरुण जेटली - फोटो : amar ujala
गिरधारी लाल डोगरा के नाम पर हीरानगर डिग्री कॉलेज को उनके मेमोरियल कॉलेज का नाम मिला है। यहीं डोगरा की छोटी बेटी उनके ट्रस्ट कार्यालय की अध्यक्ष भी हैं। वहीं गिरधारी लाल डोगरा के दामाद अरुण जेटली का भी जम्मू-कश्मीर से विशेष नाता रहा है। 17 जुलाई, 2015 को गिरधारी लाल डोगरा ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जेटली अपने साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अरुण जेटली - फोटो : amar ujala
भैया निवासी जगदीश डोगरा ने बताया कि जेटली जम्मू और विशेष रूप से हीरानगर के लोगों को विशेष तरजीह देते थे। क्षेत्र और इलाके के लोगों की अच्छी पहचान रखने वाले जेटली अक्सर लोगों के काम आते रहे हैं। यही वजह है कि न सर्फ भाजपा बल्कि अन्य राजनीतिक दलों के लोगों में भी शोक की लहर है। जेटली के जाने का नुकसान सिर्फ हीरानगर ही नहीं पूरे जम्मू कश्मीर के लोगों को है। गांव में मायूसी छाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें