फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में जारी है सियासी फेरबदल: पूर्व उपमुख्यमंत्री बेग ने थामा पीपुल्स कांफ्रेंस का दामन

Wed, 17 Mar 2021 08:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • 70 के दशक में बेग ने पीपुल्स कांफ्रेंस के गठन में निभाई थी अहम भूमिका 
  • दो बार बारामुला विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे हैं मुजफ्फर हुसैन बेग
विज्ञापन
1 of 5
मुजफ्फर हुसैन बेग ने थामा पीपुल्स कांफ्रेंस का दामन - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग ने करीब तीन दशक बाद पीपुल्स कांफ्रेंस(पीसी) का दामन थामा है। बेग ने पीपुल्स कांफ्रेंस के गठन में 70 के दशक में अहम भूमिका निभाई थी। बुधवार को श्रीनगर में पीसी के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन, उपाध्यक्ष अब्दुल गनी वकील, राजा ऐजाज, आबिद अंसारी, इरफान पंडितपुरी, एडवोकेट बशीर अहमद डार की मजूदगी में बेग पीसी में शामिल हुए। बेग दो बार बारामुला विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
मुजफ्फर हुसैन बेग ने थामा पीपुल्स कांफ्रेंस का दामन - फोटो : अमर उजाला
सज्जाद लोन ने बेग के घर पर कुछ समय तक चली बैठक के बाद कहा कि बेग साहब के साथ हमारे बहुत पुराने ताल्लुकात हैं। कहा कि भतीजे के नाते पर मैं अपने साथियों समेत आया और बेग साहब से अपना हक मांगा। बता दें कि बुधवार दोपहर के बाद सज्जाद लोन अपने कई वरिष्ठ साथियो के साथ श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र निशात में स्थित मुजफ्फर हुसैन बेग के घर पहुंचे थे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मुजफ्फर हुसैन बेग ने थामा पीपुल्स कांफ्रेंस का दामन - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि मुजफ्फर हुसैन बेग ने बीते वर्ष 20 नवंबर को पीडीपी से पत्नी सफीना को डीडीसी चुनावों में टिकट नहीं दिए जाने पर इस्तीफा दिया था। हालांकि सफीना ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी। इस समय सफीना बारामुला ज़िले की डीडीसी चेयरमैन हैं।

 

4 of 5
सज्जाद लोन - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मंगलवार को सज्जाद गनी लोन की अध्यक्षता वाली जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस (जेकेपीसी) के जनरल सेक्ट्री इमरान रजा अंसारी ने इस्तीफा दे दिया था। अंसारी ने कहा कि जैसे-जैसे कि हमारी पार्टी बढ़ रही है, बदलाव के इस कारवां में बहुत से नेता शामिल हो रहे हैं। लेकिन मैं पार्टी अध्यक्ष से अनुरोध कर रहा हूं कि वो महासचिव के पद से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरान रजा अंसारी - फोटो : twitter
 इस बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद इमरान भी आने वाले दिनों में अल्ताफ बुखारी की जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी का हिस्सा बनेंगे। 
 
यह भी पढ़ें- वो विश्व प्रसिद्ध दरगाह जहां रखा है पैगंबर मोहम्मद का बाल, यहां पूरी होती है हर दुआ    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें