जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग ने करीब तीन दशक बाद पीपुल्स कांफ्रेंस(पीसी) का दामन थामा है। बेग ने पीपुल्स कांफ्रेंस के गठन में 70 के दशक में अहम भूमिका निभाई थी। बुधवार को श्रीनगर में पीसी के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन, उपाध्यक्ष अब्दुल गनी वकील, राजा ऐजाज, आबिद अंसारी, इरफान पंडितपुरी, एडवोकेट बशीर अहमद डार की मजूदगी में बेग पीसी में शामिल हुए। बेग दो बार बारामुला विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे हैं।