अमरनाथ यात्रियों से भरी बस के जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बनिहाल इलाके में गहरी खाई में गिर जाने से 16 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं भी हैं। 29 घायल हैं। हादसे के बाद आई ये 10 तस्वीरें बता सकती हैं कि हादसा कितना भयावह था।
विज्ञापन
2 of 10
रामबन हादसे के बाद आई तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला एक्सक्लूसिव
इनमें से 18 घायलों को एयरलिफ्ट कर जम्मू के जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। 11 घायलों को श्रीनगर भेजा गया है। मरने वालों में जम्मू के बिश्नाह का बस ड्राइवर दर्शन लाल भी शामिल है।
विज्ञापन
3 of 10
रामबन हादसे के बाद आई तस्वीरें
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से गई बस में कुल 46 यात्री सवार थे। बस का अगला टायर फटने से हादसा हुआ बताया जाता है। मरने वालो में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, असम, हरियाणा तथा मध्य प्रदेश के यात्री थे।
4 of 10
ramban accident
- फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष और राज्यपाल एनएन वोहरा ने बनिहाल पहुंचकर एयरलिफ्ट किए जाने तथा हादसे की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
5 of 10
Ramban Accident
- फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से फोन पर बात कर घटना के बारे में जाना। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती तथा उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने दुर्घटना में मरने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
6 of 10
Ramban Accident
- फोटो : Amar Ujala
साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने अस्पताल में घायलों को बेहतर इलाज की हिदायत दी। घटना बनिहाल थाना क्षेत्र के नचीलाना स्थित नशराना नाला में आर्मी कैंप के पास की है।
विज्ञापन
7 of 10
Ramban Accident
- फोटो : Amar Ujala
एसआरटीसी बस (नंबर जेके 02वाई 0594) रविवार की सुबह 46 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। नशराना नाला के पास बस का अगला टायर फट जाने से बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी।
8 of 10
Ramban Accident
- फोटो : Amar Ujala
बस के गिरते ही पास में स्थित आर्मी कैंप के जवान मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोग भी काफी संख्या में बचाव कार्य में जुट गए।
9 of 10
ramban accident
- फोटो : Amar Ujala
मृत यात्रियों तथा घायलों को खाई से अथक प्रयास से ऊपर लाया गया। बनिहाल तथा रामबन दोनों जगहों से मौके पर एंबुलेंस भेजी गई।
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। इस वजह से दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया गया था। शाम लगभग छह बजे जम्मू के जीएमसी अस्पताल में एयरलिफ्ट कर पहुंचे 18 घायलों को भर्ती कराया गया।