रियासत के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बर्फबारी और बारिश से पारा गिर गया है। पर्यटक स्थल सोनमर्ग, गुलमर्ग, नत्थाटाप में सफेद चादर बिछने से पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों के चेहरे खिले हैं।
पढ़ें:- चंडीगढ़ में बदला मौसम, ठंडी हुई रातें, तापमान में ऐसे आ रही गिरावट
विज्ञापन
2 of 6
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
जिला पुंछ और राजोरी को कश्मीर से जोड़ने वाले ऐतिहासिक मुगल रोड पर बर्फबारी से एहतियात के तौर पर यातायात बंद कर दिया गया है। पीर पंचाल के पहाड़ों पर बर्फ गिरी है। कश्मीर में शीतलहर के साथ खून जमा देने वाली ठंड पड़ना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
3 of 6
बर्फबारी
इस बीच लेह न्यूनतम माइनस 6.3 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे सर्द रहा। कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के साथ बारिश हो सकती है।
4 of 6
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में तीन इंच बर्फबारी हुई है। यहां रुक-रुक कर बर्फबारी के साथ बारिश हो रही है। केंद्रीय कश्मीर गांदरबल के सोनमर्ग और जोजिला पास में बर्फबारी से पारा लुढ़क गया है।
विज्ञापन
5 of 6
बर्फबारी
- फोटो : ani
जिला उधमपुर के चिनैनी के पर्यटक स्थल नत्थाटाप में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। उधमपुर के कई हिस्सों में बारिश हुई। बर्फबारी से मुगल रोड बुधवार सुबह नौ बजे से यातायात के लिए बंद कर दिया गया। पुंछ जिले के मैदानी इलाकों में बारिश से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।
सुरनकोट तहसील के पोशाना से पीर की गली तक डेढ़ से दो फुट बर्फ गिरी है। जिला कठुआ के बनी-भद्रवाह के बीच छत्रगलां क्षेत्र में दोपहर को हल्की बर्फबारी हुई। बनी कसबे और आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हुई। जम्मू में बीती रात की बारिश के बाद बुधवार मौसम साफ रहा।