फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी के धाम पर मौसम की पहली बर्फबारी, भक्त उत्साहित, देखें मनमोहक तस्वीरें

Fri, 13 Dec 2019 01:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : साहिल खजूरिया
जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से ठंड हो गई है। कटड़ा में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश जारी है। त्रिकुटा पर्वत पर इस मौसम में पहली बार हिमपात हुआ है। इसके चलते समूचा प्रदेश ठंड से कांप रहा है, आम जनजीवन पर इसका व्यापक असर पड़ा है। वहीं इस बर्फबारी से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए भक्त काफी उत्साहित दिखे।

 
विज्ञापन

2 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : साहिल खजूरिया
त्रिकुटा की पहाड़ियों पर बारिश और धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित हुई है। वहीं जवाहर टनल पर भारी बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद करना पड़ा।

 
विज्ञापन

3 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : साहिल खजूरिया
गुरुवार रात तक इस इलाके में छह इंच बर्फबारी हो चुकी थी। इसके साथ ही श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड भी बंद है। इससे पहले जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वन-वे यातायात के चलते कई स्थानों पर भीषण जाम की स्थिति रही।

 

4 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : साहिल खजूरिया
आज (शुक्रवार) को भी बारिश का सिलसिला जारी है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर 100 से 500 मीटर तक ही विजिबिलिटी रही, जबकि उड़ानों को सुचारू रूप से चलाने के लिए 1000 से 1200 मीटर की विजिबिलिटी होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : साहिल खजूरिया
इस बीच जोजिला पास, गुलमर्ग, सोनमर्ग, कारगिल, द्रास, राजदान पास, साधना टॉप, अनंतनाग, शोपियां, पीर पंजाल के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जम्मू संभाग के जिला उधमपुर, कठुआ, राजोरी, पुंछ, रियासी के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पर्यटन स्थल नत्थाटॉप, पटनीटॉप में भी बर्फबारी दर्ज की गई है।

 

यह भी पढ़ेंः  अभी तो बर्फबारी शुरू हुई है, वो चिल्ले कलां तो बाकी है जो खून जमा देता है, देखिए हिमपात की तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें