फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा अमरनाथ की गुफा से आई 12 फुट ऊंची शिवलिंग की दुर्लभ तस्वीरें, यहां करें दर्शन

Wed, 16 May 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 4
AMARNATH YATRA
बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। इस बार प्रकट हुए बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरे आ गई है।  इस साल की शिवलिंग करीब 10 से 12 फीट ऊंची है। इस गुफा का सबसे पहला दर्शन 8 लोगों की यह टोली ने किया जोकि पंजाब से आई थी।
विज्ञापन

2 of 4
AMARNATH YATRA
सूत्रों की मानें तो इस बार भी बाबा बर्फानी, माता पार्वती और पुत्र गणेश के साथ पवित्र अमरनाथ जी की गुफा में प्रकट हुए है। गौरतलब है कि हजारों लोगों ने बाबा के दर्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। इस साल श्री अमरनाथ जी की यात्रा 28 जून से आरंभ होकर 26 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन

3 of 4
AMARNATH YATRA
आईजी सीआरपीएफ रविदीप सिंह साही ने यात्रा प्रबंधों को लेकर बताया कि इस वर्ष की अमरनाथ जी यात्रा की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा की सुरक्षा के लिए व्यापक योजना बनाई गयी है।
विज्ञापन

4 of 4
AMARNATH YATRA
अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन राज्यपाल एनएन वोहरा ने हाल ही में कुछ दिन पूर्व जम्मू में श्राइन बोर्ड और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर इस वर्ष यात्रा के लिए किये जाने वाले प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित समय पर यात्रा को शुरू करवाने के लिए सभी प्रबंधों को समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें