दो जुलाई से शुरू हो रही पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रास्ता साफ करने की कवायद तेजी से चल रही है। पवित्र गुफा और एमजी प्वाइंट पर अभी भी काफी बर्फ जमी है।
विज्ञापन
2 of 5
amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड यात्रा मार्ग पर पड़ी बर्फ हटाने का काम करा रहा है। पवित्र गुफा तक जाने वाले दोनों मार्ग (पहलगाम और बालटाल मार्ग) पर कुछ जगह काफी अधिक बर्फ जमी है, जिसे हटाया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पवित्र गुफा के आसपास और एमजी प्वाइंट पर सबसे अधिक बर्फ जमी है। एमजी प्वाइंट यात्रा मार्ग का सबसे ऊंचा प्वाइंट माना जाता है। इससे गुजरकर ही श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर बढ़ते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
यात्रा शुरू होने से पहले ही बर्फ को हटाने का काम पूरा किया जाना है। सूत्रों की मानें तो इस बार देशभर से बाबा के भक्तों का पंजीकरण भी पिछले साल से अधिक हुआ है। ऐसे में बड़ी तादाद में बाबा के भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।
4 of 5
amarnath yatra
- फोटो : Amar Ujala
इस वर्ष अप्रैल में बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनसे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार पवित्र हिमलिंग का आकार पिछले वर्षों से काफी कम है। इसके कारण ही बाबा के भक्त भी जल्द दर्शन करने के लिए आतुर हैं।
गौरतलब है कि बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए देश भर से श्रद्धालु मंगलवार से ही राज्य में पहुंचने लगे थे। राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर से पहले दिन ही लगभग एक हजार श्रद्धालु जम्मू के लिए प्रवेश कर गए थे। श्रद्धालुओं की आमद देखते हुए यात्रा रूट पर सुरक्षा पहरा अभी से बढ़ा दिया गया है।