मंगलवार देर रात से माता वैष्णो देवी मार्ग से करीब आधा किलोमीटर दूर लगी आग की लपटें बुधवार दोपहर तक भैरो घाटी तक पहुंच गईं। अगर आप भी हाल ही के दिनों में माता के दर्शन को जानें वाले हैं तो एक बार पूरी खबर जरूरी पढ़ लें।
विज्ञापन
2 of 5
vaishno devi
- फोटो : ANI
जंगलों में आग भड़कने के बाद एहतियात के तौर पर वैष्णो देवी यात्रा का पंजीकरण रोक दिया गया। आग को बुझाने के लिए हेलीकाप्टर की मदद ली जा रही है। इसके साथ ही भवन में दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों को वहां से निकालने की कवायद तेज कर दी गई।
विज्ञापन
3 of 5
vaishno devi
- फोटो : ANI
आग लगने के कारण हेलीकाप्टर सेवा भी बंद कर दी गई थी। इसके अलावा हाल ही में खोले गए ताराकोट मार्ग पर भक्तों की आवाजाही रोक दी गई।
4 of 5
vaishno devi
- फोटो : ANI
वहीं श्राइऩ बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक हम आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारण यात्रा पर प्रभाव जरूर पड़ा है लेकिन यात्रा को पूरी तरीके स्थागित नहीं किया गया है। मदद के लिए भारतीय वायु सेना की बातचीत की गई है।