फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी और स्मार्ट सुरंग होगी 'जोजिला', जानें इसकी 10 खास बातें

Mon, 21 May 2018 06:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 11
zojila tunnel
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेह में एशिया की सबसे बड़ी सुरंग 'जोजिला टनल' का लोकार्पण कर दिया है। जानें इससे जुड़ी 10 ऐसी बातें जो जोजिला को बनाती हैं एशिया की सबसे बड़ी और स्मार्ट टनल 
विज्ञापन

2 of 11
Zojila tunnels
1. श्रीनगर कारगिल लेह नेशनल हाईवे पर 11,578 फीट ऊंचाई पर बनने वाली इस टनल की कुल लंबाई करीब 14.5 किलोमीटर होगी।  
विज्ञापन

3 of 11
tunnels
2. जोजिला टनल को बनाने में करीब 7000 करोड़ की लागत आएगी। इंजीनियरों के अनुसार इससे बनने में करीब पांच सालों से अधिक समय का वक्त लगेगा। 

4 of 11
zozila pass - फोटो : FILE PHOTO
3. जोजिला टनल के बन जाने से कारगिल तक सड़क संपर्क पूरे साल बहाल हो जाएगा। बर्फबारी के चलते अभी सात महीने सड़क संपर्क बंद रहता है। 
विज्ञापन

5 of 11
Zozila Pass - फोटो : File Photo
4. इस टनल को बनाने में स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। जिससे लेह-कारगिल में आर्थिक सुधार भी होने की आशंका है। 
विज्ञापन

6 of 11
Rohtang tunnel
5. इस सुरंग के बनने के बाद जोजिला से गुजरने में लगने वाला वक्त 3.5 घंटे से घटकर सिर्फ 15 मिनट रह जाएगा।
विज्ञापन

7 of 11
tunnel
6. जोजिला सुरंग इमरजेंसी लाइटिंग, वेंटिलेशन, मैसेज साइन, ट्रैफिक लॉगिंग, पावर सप्लाई, सीसीटीवी, वैरिएबल  इक्विपमेंट, ओवर हाइट व्हीकल डिटेक्शन, टनल रेडियो सिस्टम जैसी सुविधाओं से लैस होगी। 

8 of 11
zojila tunnel
7. जोजिला सुरंग में हर 125 मीटर के बाद इमरजेंसी टेलीफोन व फायर फाइटिंग केबिन की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही इस सुरंग में पैदल जानें वालों के लिए हर 250 मीटर पर रोड क्रॉस करने की व्यवस्था होगी। 

9 of 11
zojila
8.  जोजिला सुरंग सेना के लिए वरदान साबित होगी। अभी सेना को लेह-कारगिल अन्य सैन्य पोस्ट के लिए खाद्य सामग्री ले जानें में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बर्फ से रोड बंद होने के कारण 6 महीने का ही समय मिल पाता है। सुरंग बन जाने के बाद 12 महीने आवागमन सुचारू रहेगा।

10 of 11
टनल - फोटो : Demo Pic
9. ये सुरंग मौजूदा हाईवे से 400 मीटर नीचे से बन रही है। 
विज्ञापन

11 of 11
इस रूट से पर्यटक बंजार वैली का आनंद भी ले सकेंगे। - फोटो : Demo Pic
10. इस सुरंग में यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत न हो इसके लिए कुतुब मीनार से 7 गुना ऊचाई से पाइप द्वारा शुद्ध आक्सीजन लाई जाएगी। इस प्रकार इसके भीतर बनने वाली कार्बन डाई ऑक्साइड को बाहर निकाले की भी उत्तम सुविधा की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें