फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: वैष्णो देवी में लगी आग, जानिए कितना हुआ नुकसान

विज्ञापन
1 of 5
कल देर रात जम्मू मार्ग पर श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यालय के अकाउंट्स सेक्शन में लगी आग को दो घंटे में ही नियंत्रित कर लिया गया। शुक्रवार की सुबह अवशेषों को संभालने का सिलसिला जारी रहा। वहीं दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

PICS: वैष्‍णो देवी में लगी आग, जानिए कितना हुआ नुकसान

2 of 5
वीरवार देर रात श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यालय के अकाउंट्स सेक्शन में अचानक आग की लपटें नजर आई। तत्काल इस संबंध में दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग ने दो वाहनों का इस्तेमाल कर शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे आग को नियंत्रित कर लिया।
विज्ञापन

PICS: वैष्‍णो देवी में लगी आग, जानिए कितना हुआ नुकसान

3 of 5
इस संबंध में दमकल विभाग के कटड़ा इंचार्ज रमेश कुमार पंडिता ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। अलबत्ता सही कारण पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

PICS: वैष्‍णो देवी में लगी आग, जानिए कितना हुआ नुकसान

4 of 5
एसएसपी रियासी सुरजीत कुमार के अनुसार फोरेंसिक विभाग को आगजनी के सैंपल भेज दिए गए हैं। जल्द ही आग लगने का कारण पता चल जाएगा। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर बाहरी व्यक्ति के आने पर रोक लगा दी गई है। पूरे मामले की संजीदगी से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: वैष्‍णो देवी में लगी आग, जानिए कितना हुआ नुकसान

5 of 5
आगजनी की इस दुर्घटना में अकांउट्स सेक्शन के अधिकतर कंप्यूटर और फाइलें पूरी तरह से जल गई हैं। वहीं बोर्ड अधिकारियों ने दावा किया है कि उनका सारा रिकार्ड तीन स्थानों पर मौजूद रहता है। हर प्रकार के क्षतिग्रस्त डाटा को फिर से रिस्टोर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें