जम्मू कश्मीर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। आरोप लगाया गया है कि हवस में अंधे एक पिता ने ही अपनी 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Rape
- फोटो : Demo Photo
जानकारी के मुताबिक लाटी थाने में वीरवार देर शाम को 11 वर्षीय किशोरी के पिता पर अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया गया। यह मामला किशोरी के मामा ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
उसने पुलिस को बताया कि उसकी 11 वर्षीय भांजी के साथ उसका पिता दुष्कर्म कर रहा है। इस शिकायत पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और किशोरी को अपने साथ थाने लेकर आई। बातचीत करने के बाद शुक्रवार को उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल उधमपुर लाया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में हकीकत क्या है यह मेडिकल रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा। बहरहाल पुलिस ने किशोरी से भी पूछताछ की है। अभी उसके पिता को पकड़ा नहीं गया है।