फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्च में किया गया दावा, इस काम के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है फेसबुक

Fri, 21 Apr 2017 02:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
फेसबुक - फोटो : getty
फेसबुक को बेशक सोशल के साथ ही प्रोफेशनल नेटवर्किंग का एक बेहतरीन टूल माना जाता हो, लेकिन सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर के कैंपस में हुई एक सर्वे स्टडी बताती है कि फेसबुक का इस्तेमाल स्टूडेंट्स अपने दोस्तों के साथ मजे लेने के लिए और फ्लर्टिंग के लिए सबसे ज्यादा करते हैं। ‘फेसबुक का इस्तेमाल क्यों?’ सवाल के जवाब के रूप में यह नतीजा सामने आया। 
विज्ञापन

2 of 5
फेसबुक
‘फेसबुक एंड इट्स यूसेज पैटर्न, ए केस स्टडी ऑफ स्टूडेंट्स एट सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर’ नाम से हुई इस स्टडी में यह साफ हुआ है। स्टडी डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने अंजाम दी थी। युवा सोशल नेटवर्क के रूप में फेसबुक को आखिर किस तरह लेते हैं? खास तौर पर यह जानने के लिए स्टडी सैंपल के तौर पर कैंपस के 144 स्टूडेंट्स को शामिल किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
फेसबुक - फोटो : demo
80 फीसदी से ज्यादा (80.5) स्टूडेंट्स यह मानते थे कि फेसबुक ने गर्ल फ्रेंड और ब्वाय फ्रेंड से चैट को आसान कर दिया है। 46.8 प्रतिशत यह मानते थे कि इससे सामाजिक बुराई बढ़ती है, जबकि 34 फीसदी का ऐसा मानना नहीं था। सही न मानने वालों ने माना कि इसने कम्युनिकेशन गैप में कमी ला दी है। 

 

4 of 5
फेसबुक क्राइम - फोटो : demo pics
यह अंजान लोगों के साथ चैट करने के मौके मुहैया करा रहा है, जो ठीक नहीं है। जानकारी के लिए या धर्म से जुड़े मसलों के फेसबुक का प्रयोग करने वालों का प्रतिशत महज 6.2 और 5.6 प्रतिशत रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
facebook - फोटो : getty images
डॉ. फयाज अहमद निक्का एसोसिएट प्रोफेसर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर, श्रीनगर ने डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के ही रिसर्च स्कॉलर शकील अहमद सोफी के साथ इस स्टडी को अंजाम दिया था। डॉ. निक्का का कहना है कि यह स्टडी फेसबुक यूजर्स का पैटर्न बताती है कि सोशल नेटवर्किंग साइट को लेकर उनका रुख क्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें