फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं की परीक्षा: अंग्रेजी के पेपर में आए आवारा कुत्तों के आतंक और कोरोना से जुड़े प्रश्न

Tue, 06 Apr 2021 07:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
12वीं कक्षा के मुख्य विषयों की परीक्षा शुरू - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सोमवार से समर जोन की 12वीं कक्षा के मुख्य विषयों की परीक्षा शुरू हो चुकी है। पहले दिन 44 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रश्नपत्र में कोरोना से जुडे़ प्रश्न भी पूछे गए। केंद्रों पर कोविड के नियमों का सख्ती से पालन करवाते हुए परीक्षा आयोजित की गई। 100 अंकों के पेपर में परीक्षार्थियों को 60 प्रतिशत ही प्रश्नपत्र हल करने थे। कोरोना के चलते 40 फीसदी की छूट दी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
12वीं कक्षा के मुख्य विषयों की परीक्षा शुरू - फोटो : अमर उजाला
प्रश्नपत्र में विद्यार्थियों से पूछा गया कि कोविड से बचाव के लिए किस तरह की सावधानी और उपायों का पालन करना चाहिए। 12वीं की परीक्षा एक अप्रैल को ही शुरू हुई थी। हालांकि, सोमवार से मुख्य विषयों की परीक्षा शुरू हुई। इसमें विज्ञान, कला, वाणिज्य और गृह विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों का अंग्रेजी का पेपर हुआ। 44920 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें जम्मू, सांबा, कठुआ, राजोरी, रियासी, पुंछ और उधमपुर जिले के विद्यार्थी थे।
विज्ञापन

3 of 5
12वीं कक्षा के मुख्य विषयों की परीक्षा शुरू - फोटो : अमर उजाला
कोविड एसओपी का पालन करवाने के लिए बोर्ड ने कुल 514 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों को मास्क और सैनिटाइजर के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी अच्छा था। सभी प्रश्न सिलेबस से थे। पेपर में कोविड के साथ-साथ शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक पर अखबार में लेख सीखने जैसे प्रश्न पूछे गए।

4 of 5
12वीं कक्षा के मुख्य विषयों की परीक्षा शुरू - फोटो : अमर उजाला
वहीं, परीक्षा देने के बाद बाहर आए परीक्षार्थियों ने सामाजिक दूरी का जमकर उल्लंघन किया। परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने से ऐसे स्थिति बनी। ज्यूल चौक के पास सेंट पीटर हाई स्कूल में 12वीं की परीक्षा केंद्र बनाया गया था। स्कूल में प्रवेश के लिए एक गेट था, ऐसे में परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
12वीं कक्षा के मुख्य विषयों की परीक्षा शुरू - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान परीक्षार्थियों ने कहा कि हम बोर्ड से ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे थे। कोविड के बढ़ते संक्रमण के बीच ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन हमारे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें