फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर, एक दिन में 442 नए मामले

Tue, 06 Apr 2021 04:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में तेजी से कोरोना संक्रमण का प्रसार हो रहा है। शालामार स्थित एलआईसी कार्यालय में पांच कर्मियों, जेएंडके बैंक शाखा के 5 कर्मियों और एक संपर्क मामले सहित प्रदेश में 442 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सरकारी व निजी संस्थानों में कर्मचारी तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। कुल नए संक्रमित मामलों में 89 यात्री हैं। पिछले चौबीस घंटे में कश्मीर में दो लोगों की कोरोना से जान गई है। जीएमसी जम्मू में भी 25 से अधिक संक्रमित मरीज गंभीर हालत में हैं। प्रदेश के सभी बीस जिले संक्रमण की चपेट में हैं। श्रीनगर जिला सबसे अधिक प्रभावित है। सक्रिय मामलों का आंकड़ा 4154 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

एलआईसी और जेएंडके शाखा को सैनिटाइज करने को कहा गया है। इसके अलावा संक्रमित मामलों के संपर्क में आने वाले अन्य स्टाफ कर्मियों को टेस्ट करवाने को कहा गया है। सभी संक्रमित मामलों को घर पर आइसोलेट किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के दौरान कई कर्मियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्हें कोविड प्रोटोकाल का पालन करने को कहा गया है।

विज्ञापन

3 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
वहीं सोमवार को श्रीनगर जिले में सर्वाधिक 141 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इसमें 27 यात्री हैं। पिछले दो हफ्तों से श्रीनगर जिले में सर्वाधिक संक्रमित मामले मिल रहे हैं। इस जिले में अब तक सबसे अधिक 474 लोगों की कोविड से मौत हुई है। इसके अलावा जिला जम्मू में 97 नए संक्रमित मामले मिले हैं, इसमें 13 यात्री हैं।

4 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में लगातार सौ मामले आ रहे हैं। इस जिले में अब तक 383 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। जिला रियासी में 29 नए संक्रमित मामले हैं और ये सभी यात्री हैं। कुपवाड़ा और कुलगाम में 21-21 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इसके साथ बारामुला जिले में 47 नए संक्रमित मामले मिले हैं। अब तक प्रदेश में 2010 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसमें 1269 मौतें कश्मीर से हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
चार जिलों में टीकाकरण बढ़ाने के लिए डोज की अतिरिक्त मांग
प्रदेश के चार प्रमुख कोविड संक्रमित जिलों में प्रतिदिन 25-25 हजार टीकाकरण के लिए अतिरिक्त वैक्सीन डोज की मांग की गई है। जिला जम्मू, श्रीनगर, बारामुला और बड़गाम में सबसे अधिक संक्रमित मामले मिल रहे हैं। इन जिलों में टीकाकरण क्षमता को बढ़ाने के लिए स्टाफ सहित अन्य बुनियादी ढांचे को तैयार किया जा रहा है। लेकिन वर्तमान में वैक्सीन की इतनी क्षमता न होने के कारण अतिरिक्त जिलावार वैक्सीन की मांग की गई है। पूरे अप्रैल माह में रविवार और अन्य गजटेड अवकाश के दिन भी टीकाकरण को जारी रखा गया है।

यह भी पढ़ें- जम्मू के ग्रीन बैल्ट पार्क में तेंदुए ने किया हमला, एक व्यक्ति घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें