फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा आतंकी हमले में एक और नया खुलासा, सांबा से ही ट्रक में सवार हुए थे आतंकी, सरोर टोल प्लाजा पर...

Sat, 21 Nov 2020 09:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
encounter in nagrota - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में बन टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार को मारे गए जैश के चारों आतंकियों को लेकर ट्रक चालक सांबा सेक्टर से ही घाटी के लिए रवाना हुआ था। ट्रक चालक ने कश्मीर सरोर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स दिया। हालांकि, लखनपुर टोल प्लाजा में ट्रक का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। 
 
विज्ञापन

2 of 7
encounter in nagrota - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ट्रक सांबा सेक्टर से ही आतंकियों को लेकर निकला था। कठुआ में लगाए गए नाकों में भी ट्रक का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।
 
विज्ञापन

3 of 7
encounter in nagrota - फोटो : अमर उजाला
काफी दिनों से की जा रही थी साजिश 
पुलिस के अनुसार, आतंकी काफी दिनों से इस साजिश को अंजाम देने में लगे थे। सांबा में ही ट्रक किसी अज्ञात जगह पर खड़ा था। इसमें चावल के बोरे भी कई दिनों पहले ही लोड किए गए थे। बोरियों के बीच बंकर बनाकर आतंकियों को छिपने का ठिकाना बनाया गया।
 

4 of 7
encounter in nagrota - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, ट्रक आतंकियों को लेकर बृहस्पतिवार को एक से दो बजे के आसपास सांबा सेक्टर से रवाना हुआ। सरोर टोल प्लाजा से चार बजे के आसपास गुजरा। करीब पांच बजे यह ट्रक बन टोल प्लाजा के पास पहुंचा। यहां पर सख्त पाबंदी होने के कारण आतंकियों का पता चला और उन्हें मार गिराया गया।
 
विज्ञापन

5 of 7
encounter in nagrota - फोटो : अमर उजाला
जंगल के रास्ते भागे ट्रक चालक का नहीं चला पता
बन टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार सुबह आतंकी मुठभेड़ से पहले जंगल के रास्ते भागे ट्रक चालक का कहीं पता नहीं चल पाया है। हालांकि, सुरक्षाकर्मी उसकी तलाश कर रहे हैं। शुक्रवार को भी तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि चालक के पास जैश आतंकियों की अहम सूचनाएं हैं। ऐसे में उसके पकड़े जाने से साजिश का खुलासा हो सकेगा। 
 
विज्ञापन

6 of 7
jammu kashmir encounter - फोटो : अमर उजाला
सरोर से तड़के 3.45 बजे निकला था ट्रक
मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों रोका गया ट्रक वीरवार सुबह 3.45 बजे सरोर टोल प्लाजा से गुजरा था। उधर, इसी नंबर प्लेट के साथ एक अन्य ट्रक को आखिरी बार लखनपुर टोल प्लाजा पर नौ नवंबर को देखा गया था। जम्मू-कश्मीर से बाहर की ओर गए उस ट्रक की रिकॉर्ड में कहीं वापसी दर्ज नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर - फोटो : अमर उजाला
दो माह में चार बार गुजरा ट्रक
जेके01एएल-1055 नंबर प्लेट वाले एक ट्रक को लखनपुर हाईवे टोल प्लाजा पर चार बार गुजरते देखा गया। इस ट्रक ने 8 अक्तूबर, 21 अक्तूबर, 1 नवंबर और 9 नवंबर को हाईवे टोल शुल्क की अदायगी की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें