फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा एनकाउंटर: अल सुबह सन्नाटे को चीरती गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गए लोग, 180 मिनट तक चला ऑपरेशन

Fri, 20 Nov 2020 10:00 AM IST
शाहरुख खान सतीश वालिया, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
Nagrota Encounter - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बन टोल प्लाजा के पास आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने 180 मिनट के ऑपरेशन में सभी चार आतंकियों का सफाया कर दिया। अल सुबह सन्नाटे को चीरती हुई गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका जाग गया। हालांकि सुबह उजाले के बाद ही लोग मौके पर पहुंचे। 
 
विज्ञापन

2 of 7
Nagrota Encounter - फोटो : अमर उजाला।
लोगों को घटनास्थल से काफी दूर रोक दिया गया था। अलसुबह के चार बजकर 50 मिनट हो रहे थे। बन टोल प्लाजा पर धीमी गति से यातायात हो रहा था। इसी दौरान नगरोटा की तरफ से एक ट्रक आता दिखा। पुलिस ने रूटीन चेकिंग के लिए ट्रक को रोका। ट्रक चालक नीचे उतरते ही भाग निकला।
 
विज्ञापन

3 of 7
encounter in nagrota - फोटो : अमर उजाला
इस पर सभी पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। चालक का पीछा करने के लिए पुलिस जवान दौड़े पर वह जंगल की तरफ भाग निकला। पुलिस ने ट्रक की तलाशी के लिए जैसे ही कदम बढ़ाए तो अंदर से गोलियां चलने लगीं। इससे दो जवान घायल हो गए। इसके बाद फौरन सुरक्षाबलों ने गोलियां चलाईं। 
 

4 of 7
बारूद से भरा ट्रक उड़ाया - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर पुलिसकर्मियों ने एनएच के दोनों ओर से पुलिस नाकों के पास यातायात रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने अपनी-अपनी पोजिशन ले ली। साथ ही सेना के जवान और सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर आ गईं। सुबह सवा पांच बजे जवानों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा। 
 
विज्ञापन

5 of 7
encounter in nagrota - फोटो : अमर उजाला
पांच मिनट इंतजार करने के बाद भी आतंकी ट्रक से नहीं उतरे और ग्रेनेड फेंकने शुरू कर दिए। छह बजे तक आतंकियों से मुठभेड़ चलती रही। अंत में जवानों ने यूबीजीएल दागकर ट्रक को उड़ा दिया। 
 
विज्ञापन

6 of 7
जला हुआ ट्रक - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा बलों ने नहीं दिया आतंकियों को संभलने का मौका 
चावल के ट्रक में सवार होकर कश्मीर जा रहे आतंकियों को भागने का मौका सुरक्षाबलों ने नहीं दिया। चेकिंग के दौरान चालक के भागने के बाद तुरंत जवान हरकत में आए और फायरिंग शुरू हुई। इस दौरान जवानों ने ग्रेनेड दागकर आतंकियों के भागने का मंसूबा पूरा नहीं होने दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आतंकियों से बरामद किए गए हथियार - फोटो : एएनआई
इससे पहले जनवरी माह में दहशतगर्द ट्रक में सवार होकर घाटी की ओर जा रहे थे। जब सुरक्षाबलों ने तलाशी लेने पर ट्रक का केबिन खोला तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जब तक जवान जवाबी कार्रवाई करते वह एक-एक करके आसपास के जंगल की ओर भाग खड़े हुए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें