जम्मू-कश्मीर के 8000 से ज्यादा छात्रों को सरकार ने पिछले तीन सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
इंटरनेट फैसिलिटी सेंटर, पुलवामा
- फोटो : ANI
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, जिन प्रमुख परीक्षाओं में छात्रों को पंजीकरण कराने की सुविधा दी गई थी उनमें गेट, जेईई मेंस, सीएसआईआर,नेट जैसी प्रमुख प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन छात्रों ने प्रवेश पत्र भरने और छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए इंटरनेट सुविधा का उपयोग किया था।
विज्ञापन
3 of 5
इंटरनेट फैसिलिटी सेंटर, पुलवामा
- फोटो : ANI
श्रीनगर प्रशासन ने यह सुविधा श्रीनगर के टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर में उपलब्ध कराई है। इनमें वह छात्र भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उपयोगकर्ताओं में में ऐसे छात्र भी शामिल हैं जिन्हें अपने परिणाम जानने या स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आवश्यकता है। यहां पांच अगस्त से सामान्य इंटरनेट सुविधा बंद है। सरकार ने इंटरनेट सुविधा प्रदान करने के लिए टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर में ऑपरेटरों के साथ छह टर्मिनल बनाए हैं।
4 of 5
इंटरनेट फैसिलिटी सेंटर, पुलवामा
- फोटो : ANI
प्रशासन ने इंटरनेट सूचना सुविधा को श्रीनगर डीसी कार्यालय व राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) में भी उपलब्ध कराया है। यहां ठेकेदारों को सुविधा दी गई है।