एक महीने से से चल रहे पाक रमजान जुमे (शुक्रवार) की नमाज़ के साथ खत्म हो गए। आखिरी दिन अल्लाह से इबादत कर अपने और अपने परिवार की सलामती के लिए लोगों ने दुआ मांगी।
विज्ञापन
ईद की नमाज अता कर मोहब्बत और अमन की इबादत
2 of 7
तवी पुल पर स्थित मस्जिद, पंजतीर्थी पैलेस रोड स्थित मस्जिद, गुज्जर नगर, पीर मिठ्ठा स्थित करबला मस्जिद, गांधी नगर और आसपास के इलाकों में स्थित मस्जिदों में दोपहर की नमाज में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे।
विज्ञापन
ईद की नमाज अता कर मोहब्बत और अमन की इबादत
3 of 7
नमाज अता कर उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।
ईद की नमाज अता कर मोहब्बत और अमन की इबादत
4 of 7
राज्यपाल एनएन वोहरा, मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह समेत कई मंत्रियों ने जम्मू कश्मीर के लोगों को ईद उल फितर की मुबारकबाद दी है।
विज्ञापन
ईद की नमाज अता कर मोहब्बत और अमन की इबादत
5 of 7
राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में आशा प्रकट की है कि यह पर्व रियासत में शांति, खुशहाली और सांप्रदायिक सद्भाव लेकर आएगा। मुख्यमंत्री ने रियासत के लोगों को ईद उल फितर की मुबारकबाद देते हुए खुशहाली की कामना की है।
विज्ञापन
ईद की नमाज अता कर मोहब्बत और अमन की इबादत
6 of 7
उप मुख्यमंत्री डा. निर्र्मल सिंह ने बधाई संदेश में आशा प्रकट की है कि यह त्योहार रियासत में सांप्रदायिक सद्भाव और आपसी भाईचारा को और मजबूती प्रदान करेगा।
विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता और विधान परिषद के चेयरमैन हाजी इनायत अली, विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन जहांगीर मीर और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नजीर अहमद गुरेजी ने भी मुबारकबाद दी है।