फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में श्रीराम के हाथों दशानन का हुआ अंत

विज्ञापन
1 of 14
तालियों की गड़गड़ाहट। छतों पर खचाखच भीड़। जोश और उत्साह। प्रभु श्रीराम के जयघोष के गूंज। शहर के प्रमुख परेड ग्राउंड में वीरवार की सायं कुछ ऐसा ही नजारा था। मौका था विजय दशमी पर्व का।
विज्ञापन

तस्वीरों में श्रीराम के हाथों दशानन का हुआ अंत

2 of 14
जयघोष के बीच लंकापति रावण, मेघनाद और कुंभकरण दहन हुए। इसके साथ लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया।  

विज्ञापन

तस्वीरों में श्रीराम के हाथों दशानन का हुआ अंत

3 of 14
परेड ग्राउंड में दोपहर बाद से ही भीड़ पहुंचना शुरू हो गई थी। जमीन से हवा में लगातार की जा रही आतिशबाजी से दशहरा पर्व की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी। इस बीच रघुनाथ मंदिर से रथ को खींचते प्रभु श्रीराम के भक्त पहुंचे।

तस्वीरों में श्रीराम के हाथों दशानन का हुआ अंत

4 of 14
इसके बाद वानर सेना ने लंका पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से कड़ा संघर्ष हुआ और प्रभु श्रीराम के भक्त हनुमान लंका को दहन करके सीता मां को बाहर ले आए। इससे पूर्व शोभा यात्रा दीवान मंदिर परिसर से शुरू होकर रानीपार्क, मोती बाजार, राज तिलक रोड, पुुरानी मंडी, सिटी चौक, रघुनाथ बाजार आदि से होती हुई परेड मैदान पर पहुंची।

विज्ञापन

तस्वीरों में श्रीराम के हाथों दशानन का हुआ अंत

5 of 14
प्रभु श्रीराम के मैदान में दाखिल होते ही लोगों में अपने भगवान के प्रति जोश और भर गया। प्रभु की पालकी के आगे भक्तजन उनका गुणगान करते हुए आगे बढ़ते रहे।

विज्ञापन

तस्वीरों में श्रीराम के हाथों दशानन का हुआ अंत

6 of 14
परेड ग्राउंड में पुतलों के दहन होते ही पुतलों की लकड़ी लेने के लिए होड़ लग गई। हजारों की भीड़ मैदान पर पहुंच गई। मान्यता है कि इस लकड़ी को घर में रखने से सुख समृद्धि का वास होता है।  

विज्ञापन

तस्वीरों में श्रीराम के हाथों दशानन का हुआ अंत

7 of 14
उनके पीछे श्री सनातन धर्म समाज से प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान अपनी वानर सेना के साथ जयघोष लगाते हुए आगे बढ़े। मैदान पर तीन परिक्रमा लेने के बाद प्रभु श्रीराम के रथ की विधिपूर्वक पूजा की गई।

तस्वीरों में श्रीराम के हाथों दशानन का हुआ अंत

8 of 14
इसके बाद प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण ने बारी-बारी मेघनाद, कुंभकरण और रावण के पुतलों को आग के हवाले किया।

तस्वीरों में श्रीराम के हाथों दशानन का हुआ अंत

9 of 14
विजय दशमी पर परेड ग्राउंड में रंगबिरंगी आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। इस बार आतिशबाजी में बदलाव भी किया गया था। प्रभु श्रीराम के रथ के मैदान पर दाखिल होने पर आतिशबाजी से वेलकम दृश्य से उनका स्वागत किया गया।

तस्वीरों में श्रीराम के हाथों दशानन का हुआ अंत

10 of 14
भारत को जगतगुरु बनाने का संकल्प लिया गया। पूजा में  सांसद जुगल किशोर शर्मा, विधायक राजेश गुप्ता, सत शर्मा आदि शामिल हुए।

तस्वीरों में श्रीराम के हाथों दशानन का हुआ अंत

11 of 14
इस दौरान उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि रियासत में गंभीर हालात और आतंकवाद पर दशहरा वर्ग जीत का प्रतीक है। घाटी में भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया है।

तस्वीरों में श्रीराम के हाथों दशानन का हुआ अंत

12 of 14
परेड ग्राउंड में मेघनाद, कुंभकरण और रावण के पुतलों के दहन के दृश्यों को लोगों ने मोबाइल और कैमरों में कैद किया।

तस्वीरों में श्रीराम के हाथों दशानन का हुआ अंत

13 of 14
विजय दशमी पर परेड ग्राउंड और आसपास के क्षेत्र में धनुष, गुर्जों और अन्य सामग्री की जमकर बिक्री हुई।

विज्ञापन

तस्वीरों में श्रीराम के हाथों दशानन का हुआ अंत

14 of 14
परेड ग्राउंड में लंका स्थल के पास पहली बार लोगों के बैठने की इजाजत नहीं दी गई। यह इसलिए किया गया कि तीनों पुतलों के दहन के दौरान भीड़ अचानक मैदान पर न पहुंच जाए, लेकिन प्रभु श्रीराम के रथ के मैदान पर पहुंचने के साथ ही सैकड़ों लोगों की भीड़ भीतर पहुंच गई। पुलिस की कोशिशों के बावजूद भीड़ पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें