पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो और भारतीय सेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को प्रमोशन दिया गया है। रणबीर सिंह को अब सेना की 1 स्ट्राइक कार्प्स का नया जनरल कमांडिंग ऑफिसर बनाया गया है।
विज्ञापन
2 of 7
ranbeer singh
- फोटो : File Photo
रणबीर सिंह की जगह पर सेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस पद की जिम्मेवारी लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट को दी गई है। लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट की नियुक्ति को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कमेटी से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
3 of 7
Indian Army
- फोटो : File Photo
रणबीर सिंह को सेना की जिस 1 स्ट्राइक कार्प्स का जीओसी बनाकर पदोन्नति दी गई है वह भारतीय सेना की सबसे घातक फोर्सेज में से एक मानी जाती है।
4 of 7
ranbeer singh
- फोटो : File Photo
1 स्ट्राइक कार्प्स का बेस उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्धित है। अब डीजीएमओ रहे रणबीर सिंह इसी फोर्स के मुखिया के पद पर कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
Indian Army
- फोटो : File Photo
मथुरा में भारतीय सेना की इस कमान को अब तक ले.ज. शोकीन चौहान द्वारा लीड किया जा रहा था जिन्हें अब नई जिम्मेवारी दी गई है।
विज्ञापन
6 of 7
BAJWA PAKISTAN
- फोटो : File Photo
स्ट्राइक कार्प्स में ऱणबीर सिंह की नियुक्ति भारत की सामयिक परीस्थितियों के लिहाज से बेहद अहम है। सीमा पर लगातार चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान में भी जनरल राहिल शरीफ के जगह नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।
पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान पूरे ऑपरेशन को लीड करने वाले रणबीर सिंह का स्ट्राइक कार्प्स में जाना एक दूरगामी फैसला माना जा रहा है।