जम्मू संभाग में मंगलवार की सुबह तेज बारिश ने तबाही मचाई। योग शिविर के कुछ ही देर बाद हुई बारिश से एमए स्टेडियम के साथ लगते अर्बन इंवायरमेंट इंजीनियरिंग विभाग (यूईईडी) के नाले की दीवार अचानक टूट गई। नाले के पानी से स्टेडियम में भारी जलभराव हो गया। इसमें योग करने आए काफी संख्या में लोग फंस गए। इन्हें निकालने के लिए एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीम बुलानी पड़ी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
jammu rain
- फोटो : Amar Ujala
उधमपुर के खैरी क्षेत्र में पस्सी गिर जाने से चार घंटे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। कटड़ा में चापर सेवा दोपहर तक प्रभावित रही। जिला उधमपुर और कठुआ में जमकर बारिश हुई। इसके विपरीत कश्मीर में तेज धूप खिली रही।
विज्ञापन
3 of 5
rain in jammu
- फोटो : Amar Ujala
एमए स्टेडियम के बाहर और भीतर भारी जलभराव हो जाने से लोगों को बाहर निकालने के लिए वैकल्पिक गेट को खोला गया। योग शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी पहुंचे थे, जिन्हें बाहर तक पहुंचाने में बचाव दल को कड़ी कसरत करनी पड़ी। दर्जन भर वाहन पानी में डूब गए। बारिश और तेज हवाएं चलने से घंटों बिजली गुल रही। कई जगह पेड़ गिरने की सूचना है।
4 of 5
jammu rain
- फोटो : Amar Ujala
योगी गेट के पास बिजली विभाग के ढांचे में जलभराव हो गया। कठुआ समेत बनी, बसोहली, महानपुर और हीरानगर के इलाकों में भारी बारिश रिकार्ड की गई। उधमपुर में सुबह छह बजे से छह घंटे बारिश होती रही। हालांकि रामनगर, चिनैनी, पंचैरी व अन्य क्षेत्रों में कम बारिश हुई।
कटड़ा में तड़के 5.30 बजे से करीब सात घंटे हुई हल्की और तेज बारिश से यात्रियों को गर्मी से राहत मिली। नगरोटा में बलीनी नाले में नाला पार कर रहा पानी का टैंकर तेज बहाव में डूब गया। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।