मोबाइल गेम का किरदार बन एक 13 साल का बच्चा घर से निकल गया। बच्चे के लापता होने पर पूरे इलाके में सनसनी मच गई। शिकायत पर पुलिस ने हीरानगर में दयालाचक के रहने वाले बच्चे को लापता होने के साढ़े पांच घंटे बाद कठुआ के सकताचक इलाके में हाईवे पर पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि यह बच्चा मोबाइल गेम जीटीए वाइस सिटी के किरदार माइकल के टास्क पूरे करने निकला था। चौंकाने वाली बात है कि बच्चे ने रास्ते में साइकिल भी ली और टास्क के तहत एनर्जी बढ़ाने के लिए चिप्स भी खाए। कहानी में यह खेल किरदार को मौत के मुंह में ले जा सकता है।