फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की 2300 'नापाक' हरकतों के बाद भारत का पीओके में कड़ा प्रहार, देखते ही देखते आतंकी कैंप तबाह

Sun, 20 Oct 2019 02:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
आर्टिलरी गन, फाइल फोटो - फोटो : Indian Army
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। संघर्षविराम का उल्लंघन कर वह आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटा हुआ है। इस साल अभी तक पाकिस्तान ने 2300 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। वहीं आज यानी कि रविवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए तंगधार सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। जिसका भारतीय सेना ने ऐसा जवाब दिया कि इस्लामाबाद में बैठे हुक्मरान भी तिलमिला उठे।
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय सेना - फोटो : फाइल, अमर उजाला
रविवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है, और तीन घायल हैं।

विज्ञापन

3 of 6
भारतीय सेना
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब देने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अंदर स्थित आतंकवादी शिविरों पर हमले शुरू किए हैं। भारतीय सेना की यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ कराने की कोशिश के बाद की जा रही है।

4 of 6
एलओसी - फोटो : अमर उजाला
वहीं भारतीय सेना ने आतंकी कैंपों को निशाना बनाने के लिए आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया है। भारतीय सेना ने यह कार्रवाई तंगधार सेक्टर में पाक द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिश के बाद उठाया गया है। जिसमें पांच आतंकवादी और पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
एलओसी - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित नीलम घाटी इलाके में भारतीय सेना ने आतंकियों के चार लॉन्चिंग पैड को निशाना बनाया और नष्ट कर दिया। बताया जा रहा कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के पांच सैनिक मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। इसके बाद इस्लामाबाद में बैठे हुक्मरान तिलमिला उठे और दुनिया के सामने एक बार फिर से झूठ का सहारा लेते हुए कहा कि पाक सेना की ओर से की गई गोलीबारी में नौ भारतीय सैनिक मारे गए हैं। उसने यह भी दावा है कि एक पाकिस्तानी सेना के एक सैनिक और तीन आम नागरिकों की मौत हुई है। ये दावा पाकिस्तान सशस्त्र बल के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने अपने ट्वीटर अकाउंट से किए ट्वीट में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, फाइल फोटो
वहीं, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तंगधार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद की स्थिति पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत से बात की है। रक्षा मंत्री व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने से कहा है कि इस घटना के संबंध में लगातार अपडेट देते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें