जिला विकास परिषद चुनाव
- फोटो : बासित जरगर
पांचवें चरण में सबसे ज्यादा 8 लाख 29 हजार 519 मतदाता हैं। 2104 मतदान केंद्रों में से कश्मीर में 1190 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 1110 केंद्र अति संवेदनशील, 70 मतदान केंद्र संवेदनशील बनाए गए हैं। दो मतदान केंद्रों को कश्मीर में सामान्य श्रेणी में रखा गया है। जम्मू संभाग में 914 मतदान केंद्रों में से 83 अति संवेदनशील और 317 संवेदनशील व अन्य सामान्य की श्रेणी में हैं।