फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दल खालसा और शिरोमणि अकाली दल यूनाइटेड ने कहा- कश्मीर में हो रहा मानवाधिकारों का हनन

Tue, 10 Dec 2019 11:09 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
दल खालसा और शिरोमणि अकाली दल यूनाइटेड का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर कूच कर रहे दल खालसा और शिरोमणि अकाली दल यूनाइटेड अमृतसर के कार्यकर्ताओं को जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने से पहले ही रोक दिया गया है। कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए कठुआ प्रशासन की ओर से उन्हें लौटा दिया गया। दल खालसा अमृतसर के अध्यक्ष हरपाल सिंह चीमा, प्रो. परमजीत सिंह टांडा व बलदेव सिंह सिरसा ने रोष जताते हुए कहा कि कश्मीर में मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। इसी कड़ी में दल खालसा और शिरोमणि अकाली दल यूनाइटेड अमृतसर की ओर से कश्मीर के लाल चौक तक मार्च किया जा रहा है। जहां पहुंचकर वो सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दल खालसा और शिरोमणि अकाली दल यूनाइटेड का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
जिला मजिस्ट्रेट की ओर से पहले ही धारा 144 के तहत जत्थे के लिए पाबंदियां लगा दी गई थीं। इसके बाद पंजाब से जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
दल खालसा और शिरोमणि अकाली दल यूनाइटेड का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
लखनपुर पहुंचने पर कश्मीर कूच कर रहे जत्थे में शामिल लोगों ने कश्मीर के समर्थन में नारेबाजी करते हुए रोष जताया।

4 of 5
दल खालसा और शिरोमणि अकाली दल यूनाइटेड का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की ओर से रोके जाने पर उन्होंने लखनपुर टोल पोस्ट के नजदीक लगभग आधे घंटे तक धरना भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दल खालसा और शिरोमणि अकाली दल यूनाइटेड का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार कठुआ कपिल कांत खजूरिया ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए मौके पर ही उन्हें आगे जाने से रोकने संबंधी आदेश दिए, जिसके बाद सभी लोग लौट गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें