गांव मरुई में एक मवेशी का शव मिलने से मचे बवाल के बाद प्रशासन द्वारा सांबा जिले में लगाया गया कर्फ्यू शुक्रवार को भी जारी रहा। सेना ने पूरे इलाके में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांबा में हाईवे पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प
2 of 11
बाड़ी ब्राह्मणा में प्रदर्शनकारियों ने दिनभर हंगामा किया। कुछ कारखानों में तोड़फोड़ करने के बाद बाजार बंद करवा दिए गए। सड़कों पर जगह-जगह टायर जलाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया। जम्मू-पठानकोट हाईवे दो घंटे तक बंद रहा।
विज्ञापन
सांबा में हाईवे पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प
3 of 11
सरोर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई। प्रदर्शनकारी नेशनल हाईवे बंद कर प्रदर्शन करते रहे। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने बल प्रयोग किया तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
सांबा में हाईवे पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प
4 of 11
इस पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र के कुछ कारखानों में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
सांबा में हाईवे पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प
5 of 11
मौके से सात युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की मोटरसाइकिलें भी जब्त कर लीं।
विज्ञापन
सांबा में हाईवे पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प
6 of 11
सांबा में लोगों ने दो घंटे जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे जाम कर दिया। विजयपुर में पुलिस ने माहौल खराब करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांबा में हाईवे पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प
7 of 11
जिले में कर्फ्यू जारी रहने के बावजूद कई इलाकों में प्रशासन की ओर से नरमी बरती गई। इसी कारण लोग आवश्यक सामानों की खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकले।
सांबा में हाईवे पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प
8 of 11
सांबा और आसपास के क्षेत्रों में कई दुकानें खुली नजर आई। सड़कों पर वाहन भी नजर आए। हालांकि प्रशासन ने एहतियात के तौर पर संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात रखा।
सांबा में हाईवे पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प
9 of 11
शुक्रवार सुबह इसका असर जम्मू और आसपास के इलाके में भी देखने को मिला। परमंडल मोड़ पर जमा सैकड़ों युवकों ने जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर यातायात ठप कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में पथराव भी हुआ।
सांबा में हाईवे पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प
10 of 11
दो घंटे तक हाईवे बंद होने से दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। जम्मू के डीसी सिमरनदीप सिंह ने मौके पर पहुंच लोगों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब प्रदर्शनकारी जाम खोलने को तैयार हुए।
सांबा में हाईवे पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प
11 of 11
फिलहाल जिले में कर्फ्यू जारी है। हालांकि प्रशासन ने ज्यादा सख्ती नहीं की है। शुक्रवार रात को हालात सामान्य रहे तो शनिवार की सुबह कर्फ्यू हटाने पर विचार किया जाएगा।