इससे पहले कृष्णा नगर में भी एक घर में चोरी हो चुकी है। यहां से भी नकदी पर हाथ साफ किया गया है। इसके बाद त्रिकुटा नगर और पक्का डंगा में चोरों ने चोरियों को अंजाम दिया था। यहां से चोर लाखों रुपये चोरी कर ले गए थे। चोरी की घटनाओं में अंकुश नहीं लग रहा है। हर माह दो से तीन चोरियां हो रही हैं।
एक चोर गिरोह का पुलिस कर चुकी है भंडाफोड़
पुलिस ने पहले कुछ चोर गिरोह का भी भंडाफोड़ किया था। इसमें अलग-अलग गैंग के तीन दर्जन से ज्यादा चोर पकड़े गए हैं। तमाम चोरों ने घरों में चोरियों को अंजाम दिया है।