कोरोना के लक्षण महसूस होने पर जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में बनाए विशेष केंद्र में जांच करवाई जा सकती है। जांच के बाद डॉक्टर टेस्ट करवा सकते हैं। यहां निशुल्क टेस्ट की सुविधा है। जीएमसी की अपनी टेस्ट लैब काम कर रही है। यहां टेस्ट में पॉजिटिव आने पर इसकी पुष्टि के लिए सैंपल एनआईवी पुणे भेजा जाता है।
कोरोना वायरस के चलते जम्मू में डी-मार्क इंस्टीट्यूट की ओर से मुफ्त खाने की सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध करवाई गई है। इसके लिए उन्होंने दो नंबर जारी किए हैं जिसपर कोई भी फोन करके किसी की भी डिटेल दे सकता है। इस सुविधा के लिए 9419253545 और 8082469899 पर फोन कर सकते हैं। यह सेवा दोपहर 12 बजे के बाद और रात में आठ बजे से पहले तक जारी रहेगी।