फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर चल रहा काम, घबराएं नहीं बरतें सावधानी, ये बातें मत भूलें

Fri, 20 Mar 2020 02:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जुटा जम्मू-कश्मीर प्रशासन - फोटो : बासित जरगर
कोरोना वायरस से बचाव के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जम्मू, उधमपुर और कठुआ जिले में भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करवा दिए। किराना, मेडिकल, सब्जियां, फल, दूध व इससे जुड़े पदार्थों की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी को बंद करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 10
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जुटा जम्मू-कश्मीर प्रशासन - फोटो : बासित जरगर
जम्मू विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की 20 मार्च से शुरू होने वाली सभी परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित कर दी गई हैं। पूरे कश्मीर में धारा 144 लगा दी गई है।
विज्ञापन

3 of 10
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जुटा जम्मू-कश्मीर प्रशासन - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के खानयार इलाके में महिला के पाजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमों ने पुराने शहर में घर-घर जाकर मरीजों का पता लगाया। कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले लोगों को विवरण देने को कहा गया है।

4 of 10
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जुटा जम्मू-कश्मीर प्रशासन - फोटो : बासित जरगर
घाटी में रेल सेवा का संचालन बंद कर दिया गया है। कठुआ से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को वापस कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर में अब तक चार और लद्दाख में दस कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले आ चुके हैं।  
विज्ञापन

5 of 10
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जुटा जम्मू-कश्मीर प्रशासन - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में सभी सार्वजनिक वाहन बंद किए गए हैं। श्रीनगर के साथ ही अनंतनाग में बाहरी गाड़ियों के आने पर रोक लगा दी गई है। डोडा में बस, मिनी बस, टेंपों और अन्य सवारी गाड़ियों के संचालन पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

6 of 10
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जुटा जम्मू-कश्मीर प्रशासन - फोटो : बासित जरगर
डोडा और सांबा में 31 मार्च तक सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान के शिक्षकों को ड्यूटी पर आने से छूट दी गई है। जिला सांबा में जिम, हेल्थ क्लब बंद, मेला-लंगर पर रोक लगाई गई है। कुपवाड़ा में धारा 144 लागू की गई है। जीएमसी जम्मू सहित अन्य अस्पतालों में रुटीन ऑपरेशन स्थगित करने की तैयारी की जा रही है। जीएमसी प्रशासन ने लोगों से अस्पतालों में इमरजेंसी में ही पहुंचने की अपील की है। माता वैष्णो देवी, बावे वाली माता सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

7 of 10
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जुटा जम्मू-कश्मीर प्रशासन - फोटो : बासित जरगर
वहीं सर्विस सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) की सीएचएसएल की 20 मार्च के बाद होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। जूनियर इंजिनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वालिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट) की 30 मार्च को होने वाली परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएंगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को रोजाना कमीशन की वेबसाइट चेक करने की अपील की गई है।

8 of 10
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जुटा जम्मू-कश्मीर प्रशासन - फोटो : बासित जरगर
कोरोना वायरस के मद्देनजर सरकार की तरफ से घाटी के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं इसके चलते आर्मी गुडविल स्कूल, बुडकुट (हंदवाड़ा) के शिक्षकों ने पूरी तैयारी कर ली है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी तरह का कोई नुकसान न हो। इसके बाद यह पाठ्य सामग्री सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, ई-मेल, शेयर इट, प्रिंटआउट के माध्यम से विद्यार्थियों में वितरित की गई। वहीं शिक्षकों की तरफ से व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए गए हैं जिसमें वह विद्यार्थियों को पढ़ाई में होने वाली किसी भी समस्या का समाधान बता रहे हैं।

 

9 of 10
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जुटा जम्मू-कश्मीर प्रशासन - फोटो : बासित जरगर
कोरोना वायरस से बचाव के लिए सबसे अहम हाथ धोना है। आप किसी अल्कोहलिक सैनेटाइजर या अच्छे साबुन से हाथ धो सकते हैं। सामान्य तौर पर आपको साबुन से हाथ धोने चाहिए। आप हाथ दिन में कितनी बार धोते हैं यह आपके कामकाज पर निर्भर करता है। मसलन आप दिन में कई लोगों के संपर्क में आ रहे हैं तो आपको उसी हिसाब से हाथ धोने होंगे। यह जरूरी है कि कम से कम 40-50 सेकेंड तक अच्छी तरह से साबुन लगाकर हाथ धोएं।

हाथ धोने का तरीका : साबुन पहले हथेली पर लगाएं, फिर पीछे फिंगर के बीच, दोनों हाथ और दोनों अंगूठों पर अच्छी तरह से साबुन लगाकर धोएं। हाथ धोकर साफ कपड़े या खुली हवा में सुखाएं। पुराने कपड़े से हाथ साफ न करें।
विज्ञापन

10 of 10
कोरोना वायरस से बचाव के लिए जुटा जम्मू-कश्मीर प्रशासन - फोटो : बासित जरगर
थ्री लेयर मास्क को तवज्जो दें
वैसे तो कोरोना वायरस के लक्षणों वाले मरीजों को मास्क पहनना चाहिए। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर कोई ऐसे मास्क का इस्तेमाल करें। प्रभावित और समूह वाले क्षेत्रों में जाने पर मास्क का इस्तेमाल करें। इसमें सामान्य रूप से थ्री लेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। आइसोलेशन वार्डों में पॉजिटिव मामलों की देखभाल में जुटे डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ संदिग्ध मरीजों का सैंपल ले रहे लैब टेक्नीशियनों को एन-95 मास्क दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें