फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः श्री माता वैष्णो देवी धाम के बाद शिवखोड़ी में लगी पाबंदी, पसरा सन्नाटा

Fri, 20 Mar 2020 12:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
शिवखोड़ी धाम - फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी तीर्थ स्थान के बाद जिला रियासी के दूसरे बड़े धार्मिक स्थान श्री शिवखोड़ी धाम में शुक्रवार को श्रृद्धालुओं की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है। आधार शिविर रनसू के शिवमद्वार के बाहर तारबंदी कर दी गयी है। यात्रियों को इस तार बंदी के आगे जाने को अनुमति नही दी गयी। यह फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया गया है।



 
विज्ञापन

2 of 5
शिवखोड़ी धाम - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि रनसू शिवखोड़ी में रोजाना पांच से छह हजार के लगभग यात्री भगवान भोलेनाथ के पवित्र व प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने आते है। वहीं कटड़ा से रियासी के बीच आने वाले धार्मिक स्थानों पर भी यात्रियों के आने पर रोक लगाई गई है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आने वाले सभी प्रकार के यात्री वाहनों को रोक दिया गया।


 
विज्ञापन

3 of 5
माता वैष्णो देवी गुफा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बता दें कि दो दिन पहले ही माता वैष्णो देवी गुफा के कपाट भक्तों के लिए अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिए गए हैं। इतिहास में यह पहला मौका है जब यात्रा को रोका गया है। सरकार की ओर से यह फैसला बुधवार को दोपहर दो बजे लिया गया। इससे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सुबह नौ बजे ही बंद कर दिया गया था।

 

4 of 5
वहीं मंगलवार को अर्द्धकुंवारी गुफा को भी बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माता वैष्णो देवी दरबार - फोटो : अमर उजाला
कब-कब रोकी गई यात्रा
वर्ष 2014 में यात्रा मार्ग पर पत्थर गिरने के चलते चार दिन कटड़ा में रोके गए थे यात्री।
इससे पहले वर्ष 2014 में पांच से लेकर आठ सितंबर तक भवन मार्ग पर पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते भक्तों को कटड़ा में ही रोक लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें