जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन
- फोटो : भारतीय सेना
उधर, श्रीनगर में संकट में फंसे कुछ परिवारों की सेना के पास कॉल आई कि उनके पास खाने के लिए जरूरी सामग्री भी नहीं है। यह कॉल सेना द्वारा स्थापित कोरोना हेल्पलाइन पर आई थी। परिवारों ने बताया कि वह लॉकडाउन के कारण कई दिनों से घर में ही हैं और उनके पास खाने के साथ अन्य जरूरी सामान भी नहीं है। सेना ने परिवारों का पता किया तो पाया कि वह बीपीएल श्रेणी में आते हैं और वास्तव में जरूरतमंद हैं। इस पर तुरंत सैन्य अधिकारियों ने राशन, दूध, बिस्कुट, मास्क और अन्य सामग्री उनको मुहैया करवाई। यह परिवार बारामुला के सालटंग और शीरी क्षेत्र के थे।