जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस को मात देने वाली 63 वर्षीय महिला
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल से छुट्टी देने से पूर्व भी दो बार टेस्ट किए गए। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें शुक्रवार को घर भेज दिया गया। उन्हें लेने बेटा और बेटी पहुंचे थे। महिला ने बताया कि वह राहत और खुशी महसूस कर रही है। उन्हें अस्पताल में घर जैसा माहौल मिला। शुरू में थोड़ी घबराहट हो रही थी, लेकिन अस्पताल स्टाफ के सहयोग से सब कुछ ठीक रहा।