फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में कोरोना से एक और मौत, मृतकों की संख्या हुई 25, ये रही जिलेवार जानकारी

Tue, 26 May 2020 10:49 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण जम्मू-कश्मीर में तेजी से पांव पसार रहा है। संक्रमितों की संख्या के साथ ही मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। आज यानी कि मंगलवार को श्रीनगर के एक अस्पताल में 90 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इसी के साथ प्रदेश में अब तक कुल मृतकों की संख्या 25 तक हो गई है। इनमें कश्मीर से 21 और जम्मू संभाग से चार लोगों को कोरोना लील चुका है। इसके साथ ही जम्मू संभाग के उधमपुर में दो और संक्रमित मिले हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर बाहरी राज्यों में फंसे लोगों के लौटने के साथ ही अब जम्मू संभाग कोरोना का हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। संभाग में एक सप्ताह में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। 18 मई को 160 मरीज थे, जो एक सप्ताह बाद 25 मई को 327 हो गए।


 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 79 नए मामले सामने आए। इसमें जम्मू संभाग से 65 और कश्मीर संभाग से 14 मामले हैं। वहीं आज यानी कि मंगलवार को उधमपुर में दो और संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब कुल 1703 संक्रमित मामलों में से जम्मू संभाग में 329 व कश्मीर संभाग में 1374 हैं। जम्मू संभाग में 250 और कश्मीर में 620 मामले सक्रिय हैं।

 

4 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
एसएमएच अस्पताल, श्रीनगर में भर्ती कुलगाम जिले की बुगाम निवासी 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। जम्मू में भी एस्काम बतरा अस्पताल में भर्ती जम्मू निवासी 63 वर्षीय एक वकील की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। दोनों की मौत के बाद उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। जम्मू संभाग में कोरोना से चौथी मौत हुई है। एस्काम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रवींद्र रतनपाल के अनुसार मरीजों को इलाज देने में सभी तरह के प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मिले संक्रमितों में जम्मू संभाग के रामबन में सबसे ज्यादा 30 मरीज थे। उधर कश्मीर संभाग के अनंतनाग में 5, कुलगाम में 3, श्रीनगर में 3, डोडा, शोपियां, कुपवाड़ा व पुलवामा में 1-1 संक्रमित पाए गए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें