कश्मीर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। इस बीच श्रीनगर की दो बच्चियों समेत 10 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे हैं। स्वस्थ होने वालों में उधमपुर के चार, जम्मू, राजोरी, बांदीपोरा व पुलवामा से से एक-एक हैं। उधमपुर में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जीएमसी जम्मू में उपचाराधीन चार लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। इनको सोमवार को छुट्टी मिल गई है। कोरोना संक्रमितों के ठीक होने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।