कोविड के बढ़ते संक्रमण के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार कम हो रही थी। ऐसे में रेलवे कई ट्रेनों को रद्द कर रहा है। इस कड़ी में जम्मू और कटड़ा के लिए चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे ने अब इन ट्रेनों में सीट बुक कर चुके यात्रियों को एसएमएस भी भेजना शुरू किया है।