फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में वैक्सीन ही बड़ा कवच: टीकाकरण के बाद यह एहतियात बरतें, लापरवाही मत करें

Sun, 25 Apr 2021 10:13 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबला करने के लिए कोविड वैक्सीन ही बड़ा सुरक्षा कवच है। विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि वैक्सीन लेने से मानव शरीर में वायरस से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। वैक्सीन लेने के बाद अगर आप कोरोना से पीड़ित भी हो जाते हैं तो संक्रमण ज्यादा असर नहीं दिखाता है और पीड़ित को जल्द रिकवर होने में मदद मिलती है। ऐसा दावा है कि वैक्सीन लेने के चार सप्ताह बाद मानव शरीर में एंटीबॉडी विकसित होनी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

2 of 6
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में अब तक हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन दी गई है। प्रदेश में वैक्सीन की जिम्मेदारी संभाल रहे परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान ने कहा कि प्रदेश में अब तक 19 लाख लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। लेकिन कहीं से कोई बड़ी रिएक्शन की सूचना नहीं है। वैक्सीन के आम रिएक्शन मामले ही मिले हैं, जो सामान्य वैक्सीन में भी होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में प्रत्येक लाभार्थी को 5 एमएल की दो डोज दी जा रही है, जिसमें दूसरी डोज 6 से 8 सप्ताह के अंतराल में दी जा रही है। आधार कार्ड के माध्यम से लाभार्थी किसी भी सरकारी या निजी वैक्सीन केंद्र पर वैक्सीन ले सकता है। एक मई से शुरू हो रहे व्यापक वैक्सीन अभियान के लिए केंद्र से डेढ़ करोड़ वैक्सीन की मांग की गई है।

4 of 6
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कार्डियोलाजी विभाग के एचओडी डॉ. सुशील शर्मा का कहना है कि हृदय रोगियों के लिए भी वैक्सीन सुरक्षित है। वैक्सीन लेने से उनके शरीर में वायरस से लड़ने के लिए शारीरिक क्षमता बढ़ती है। इनमें विभिन्न तरह की हृदय सर्जरी कराने वाले भी वैक्सीन ले सकते हैं। लेकिन वे एक बार डॉक्टर से सलाह ले लें। वैक्सीन से हृदय रोगियों में गंभीर रिएक्शन के कोई मामले नहीं मिले हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
अगर आपको बुखार है, कोई एलर्जी है, गर्भवती हैं या इसे लेकर कोई योजना है, स्तनपान कराती हैं, शरीर में खून निकलने संबंधी कोई समस्या है, तो वैक्सीन लेते समय हेल्थ वर्कर्स को यह बताना जरूरी है। पहली डोज लेने पर अगर कोई एलर्जी होती है तो डॉक्टर से सलाह लें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
अगर आप ने एक या दो डोज वैक्सीन ले ली है, तो सामान्य न हो जाएं आपको भी पूरी तरह से कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। यह जरूरी नहीं है कि वैक्सीन लेने पर आपको कोविड संक्रमण नहीं होगा, हालांकि, वैक्सीन लेने के बाद संक्रमण होने पर उसका असर कम रहेगा। वैक्सीन लेने के बाद भी नियमित मास्क पहने, सामाजिक दूरी बनाए रखें, भीड़भाड़ वाले स्थलों पर न जाएं, दूसरों के सीधे संपर्क में न आएं, नियमित हाथ धोएं, सैनिटाइजर का पर्याप्त इस्तेमाल करें, पौष्टिक आहार लें, दिन में अधिक पेयजल का सेवन करें, दिनचर्या में सैर और योग को शामिल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें