फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: घर-घर ही नहीं जंगल से खेत तक युद्धस्तर पर टीकाकरण, जीत की साक्ष्य बनेंगी ये तस्वीरें

Sun, 06 Jun 2021 09:51 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में टीकाकरण एक बड़ी चुनौती है। लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने के साथ ही उन तक पहुंचना किसी जंग से कम नहीं है। कई इलाके तो ऐसे हैं जहां पैदल चलना भी मुश्किल है। इन क्षेत्रों में वाहन नहीं जा सकते। इन चुनौतियों और कोरोना को हराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने मोर्चा संभाल रखा है। कश्मीर संभाग में स्वास्थ्य कर्मियों की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को टीका लगा रही हैं। इस अभियान में उन्हें जंगल के रास्तों से होते हुए खेतों तक जाना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि लोगों को सेवाएं देकर उन्हें काफी खुशी होती है। इस काम में मानसिक तौर पर परिवार का भी उन्हें सहयोग मिलता है। जिससे उनका मनोबल बढ़ता है। हम सभी टीकाकरण करने के लिए खेतों में काम कर रहे किसानों तक पहुंचते हैं। किसान अन्नदाता हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर
कहा कि हम ऐसे लोगों के घर जाकर उन्हें वैक्सीन दे रहे हैं, जो बुज़ुर्ग हैं या फिर विकलांग है, या फिर ऐसे लोग जो किन्ही कारणों के चलते अस्पताल तक नहीं आ सकते।
विज्ञापन

3 of 7
कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के श्रीनगर, पुलवामा, बारामुला, शोपियां, गांदरबल, अनंतनाग समेत पूरे संंभाग में कोरोना वारियर्स टीकाकरण के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।

4 of 7
कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर
पुलवामा जिले के अस्पताल में तैनात वैक्सीनेशन अफसर तबस्सुम 4 माह से ज्यादा समय में 6500 से अधिक लोगों का टीकाकरण कर चुकी हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को कवर करने के लिए डोर टू डोर मिशन भी शुरू किया है।



 
विज्ञापन

5 of 7
कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर
बताया कि इससे पहले वह बच्चों की वैक्सीनेशन किया करती थीं, लेकिन बाद में वह भी इस अभियान का हिस्सा बनीं और तब से अपने काम में डटी हुई हैं।
विज्ञापन

6 of 7
कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर
एक स्वास्थ्य कर्मी ने कहा कि कोरोना के दौर में डर तो लगता है लेकिन उन्हें इस फ्रंटलाइन काम के लिए चुना गया है, इसलिए वह पीछे नहीं हटतीं। ठीक तरह से एसओपी का पालन करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान लोगों के बीच दिन भर रहने के बाद घर जाकर उन्हें काफी ऐतिहात बरतना पड़ता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें