वीकेंड कर्फ्यू के कारण शनिवार को शहर में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह छह बजे से लेकर दस बजे तक मोहल्लों में रौनक रही। लोग जरूरी सामान खरीदने बाजारों में आए, लेकिन दस बजे के बाद सन्नाटा छा गया। शहर के व्यस्त चौकों से भी भीड़ गायब रही। सड़कों में इक्का-दुक्का लोग ही दिखे। बस स्टैंड पर भी हालात ऐसे ही रहे। यहां पर प्रदेश के अन्य हिस्सों में जाने वाले यात्री ही दिखे। शहर के महेशपुरा चौक, पनामा चौक, ज्यूल चौक, डोगरा चौक, फ्लाईओवर समेत अन्य चौकों पर सन्नाटा रहा। लोगों की आवाजाही कम रही। वहीं, मुख्य नाकों पर पुलिस भी मुस्तैद रही। बिना कारण घरों से बाहर आने वाले लोगों को लौटाया गया। शहर में केवल जरूरी काम वालों को ही जाने की अनुमति दी गई। कोरोना कर्फ्यू ने छोटे दुकानदारों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। सप्ताह में रोटेशन के मुताबिक दो दिन ही दुकानें खोलने की अनुमति है।
विज्ञापन
2 of 5
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : संजय कुमार
ऐसे में दुकानों का किराया, बैंक लोन की किश्तें अदा करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
3 of 5
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : बासित जरगर
कुछ दुकानदारों को घर चलाने में भी तंगी का सामना करना पड़ रहा है। अगर हालात सामान्य नहीं हुए तो व्यापारियों को घाटा और सहन करना पड़ेगा।
4 of 5
coronavirus in jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों का कहना है कि हफ्ते में सिर्फ दो दिन दुकानें खोलने की अनुमति है। शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू में तो दुकानें खोल ही नहीं सकते।