फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: जम्मू में पॉजिटिविटी रेट दस से कम होकर सात फीसदी पहुंचा

Sat, 22 May 2021 04:22 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला

जम्मू जिले में कोरोना संक्रमण का पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से कम होकर सात फीसदी हो गया है। डीसी जम्मू अंशुल गर्ग का कहना है कि पाजिटिविटी रेट में आई कमी के बावजूद प्रशासन ने सतर्कता के मामले में कोई कमी नहीं लाई है। डीसी ने कहा कि जम्मू जिले में रोजाना 7500 कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। इनमें पचास फीसदी टेस्ट ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण पर जीत के लिए टेस्ट, ट्रैक और ट्रीटमेंट से ही जंग जीती जा सकती है। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण ज्यादा न फैले, इसके लिए पंचायती नुमाइंदों के साथ मिलकर कंटेनमेंट रणनीति बनाई जा रही है, ताकि गांव स्तर पर कोई व्यक्ति पॉजिटिव आने पर उसे आइसोलेट किया जा सके। उनका कहना है कि यहां तक ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेडों का मामला है तो जिला प्रशासन न केवल जीएमसी जम्मू व एसोसिएटेड अस्पतालों में बल्कि ग्रामीण क्षेत्र व उप नगरीय क्षेत्रों में जिला अस्पतालों में भी कोविड बेड मुहैया कराने पर काम कर रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
प्रत्येक पंचायत में पांच बेड और ब्लॉक स्तर पर तीस कोविड बेड की व्यवस्था जल्द की जाएगी। जिले में करीब 2250 कोविड मरीजों को डोर टू डोर अभियान के तहत कोविड किट मुहैया करवा दी गई है। जिले में 45 प्लस वर्ग में तीन लाख 55 हजार लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है।

विज्ञापन

3 of 5
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3848 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें से 2406 मरीज कश्मीर संभाग और शेष मरीज जम्मू संभाग में पाए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमण के चलते 43 लोगों की मौत भी हुई है। मरने वालों में 27 मरीज जम्मू संभाग के हैं।

4 of 5
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
उधर, प्रदेश में ब्लैक फंगस का शिकार हुए एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। मेडिकल कॉलेज जम्मू(जीएमसी) में शुक्रवार को 40 वर्षीय मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
corona cases of jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुआ था। प्रदेश में हुई पहली मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इस पर काबू पाने के लिए तैयारियां चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: शादी से बचने के लिए युवती ने लगा दी तवी में छलांग, मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें