ऑक्सीफ्लो मीटर, विटामिन सी, डी टेबलेट की चल रही कमी, ऑक्सीमीटर 14 से 17 सौ रुपये के बीच मिल रहा। बाजार में विटामिन सी लिम्सी उपलब्ध नहीं, इसके बदले जिम्सी दी जा रही।
जम्मू शहर सहित जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से मरीजों के साथ-साथ परिजनों को परेशानी हो रही है। मेडिकल स्टोर पर आक्सीफ्लो मीटर, विटामिन डी और सी की टेबलेट की कमी है। वहीं ऑक्सीमीटर 14 से 17 सौ के बीच में मिल रहा है। होम आइसोलेट कोरोना मरीज, जिन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत है उनके लिए वर्तमान में ऑक्सीफ्लो मीटर पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि, सरकार द्वारा कोरोना किट मुहैया करवाने के बाद ऑक्सीमीटर की उपलब्धता मांग के अनुरूप ही चल रही है। शहर के बख्शीनगर, गांधीनगर, पुराने शहर, जानीपुर सहित अन्य क्षेत्र में दवाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रहती है। वहीं लोगों द्वारा ऑनलाइन भी इन उपकरणों की खरीदारी की जा रही है, पर लॉकडाउन के चलते लोगों के पास ऑनलाइन भी इन उपकरणों को खरीदने का विकल्प खत्म हो गया है।
विज्ञापन
2 of 5
corona patient
- फोटो : istock
कोरोना संक्रमितों के परिजन ऑक्सीमीटर, विटामिन सी, डी की टेबलेट खरीदते दिखते हैं। शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर पर अलग-अलग दाम पर ऑक्सीमीटर मिल रहे हैं। 14 से 16 सौ रुपये के बीच ऑक्सीमीटर खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पल्स ऑक्सीमीटर खरीदने वाले विक्की कुमार ने कहा कि हर दुकान पर अलग-अलग दाम है। उन्होंने कहा कि अभी तो शुक्र है मिल रहा है, दस दिन पहले तो दुकानों पर मिल ही नहीं रहे थे।
4 of 5
विटामिन सी
- फोटो : पिक्साबे
वहीं एक अन्य परिजन ने कहा कि डॉक्टर विटामिन सी और डी टेबलेट का सुझाव देते हैं। बाजार में विटामिन सी की टेबलेट लिम्सी काफी अच्छी और सस्ती मानी जाती है।
विटामिन सी टेबलेट का एक पत्ता 23 रुपये में मिलता है, लेकिन बाजार में इसकी उपलब्धता नहीं होने से दुकानदार जिम्सी दे रहे हैं, जिसके एक पत्ते की कीमत 45 से 54 रुपये है।