फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने जिंदगी में भरा तनाव: 10 लोगों ने की खुदकुशी, बेरोजगारी और भविष्य की चिंता बन रही मौत की वजह

Mon, 21 Jun 2021 01:28 PM IST
प्रशांत कुमार अजय मीनिया, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू के गुज्जर नगर पुल से युवती ने लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी ने आर्थिक और मानसिक रूप से लोगों का तनाव बढ़ा दिया है। तंग आकर लोग जान तक देने को मजबूर हो रहे हैं। खासकर युवा वर्ग बेरोजगारी और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। पिछले एक हफ्ते में जम्मू-कश्मीर में 10 लोगों ने खुदकुशी कर ली। इनमें जम्मू जिले में ही 12 जून से 19 जून तक दो महिलाओं समेत 6 ने जहर निगल कर एवं फंदा लगाकर जान दे दी। 15 जून को चिन्नौर में एक महिला ने फंदा लगाया और 12 जून को पलौड़ा में एक व्यक्ति ने जहर निगल लिया था। बेशक खुदकुशी के पीछे कोई और वजह हो सकती है, लेकिन कोरोना महामारी से पैदा हुए तनावपूर्ण माहौल ने लोगों की जिंदगी पर गहरा असर डाला है। 

मानसिक रोगों के विशेषज्ञ एवं एचओडी डॉ. जगदीश थापा का कहना है कि कोरोना महामारी के बीच कइयों की नौकरी चली गई। कइयों का कारोबार ठप हो गया। स्कूल कॉलेज बंद होने से विद्यार्थी वर्ग अपने घरों में कैद हैं। दिनभर घर में रहने से कई तरह के विवाद पैदा हो रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
घरेलू हिंसा - फोटो : सोशल मीडिया
कहा कि घरेलू हिंसा बढ़ रही है। लोग कहीं पर आ जा नहीं पा रहे। कई तरह के आयोजन टल गए हैं। यह तमाम ऐसे कारण हैं, जो लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं। जिसके चलते कुछ लोग खुदकुशी करने पर मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
बेशक यह बात खुल कर सामने नहीं आती, लेकिन हकीकत यही है कि किसी न किसी तरीके से कोरोना महामारी ने लोगों के जीवन पर असर डाला है। 

 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
दिल की बात परिवार और दोस्तों से करें
 डॉ. जगदीश थापा का कहना है कि इस तनावपूर्ण माहौल में जितना हो सके अपने दिल की बात को परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ सांझा करें। यदि घर का कोई सदस्य चिड़चिड़ा हो चुका है, तो उससे प्यार से बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उन्होंने कहा अगर कोई सदस्य चुपचाप रहता है तो उसके साथ बात करने की कोशिश करें। इसी तरीके से उसे तनाव से बाहर निकला जा सकता है। दूसरों को हमेशा हिम्मत दें और उनकी मदद करें।

यह भी पढ़ें- सेना और अवाम का योग: लोगों ने दिया स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ रिश्तों का संदेश, देखिए तस्वीेरें 
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन गुंड ब्राठ: आतंकी कमांडर मुदासिर पंडित और असरार के खात्मे की कहानी, एक्सक्लूसिव तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें