फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना की स्थिति गंभीर दो सप्ताह में 10 हजार से अधिक संक्रमित

Thu, 15 Apr 2021 10:56 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस का बढ़ता जा रहा प्रकोप
जम्मू-कश्मीर में अप्रैल महीने में कोरोना की स्थिति गंभीर हो गई है। पिछले दो सप्ताह में यहां 10 हजार से अधिक लोग इसकी चपेट में आए हैं। दस अप्रैल से औसतन एक हजार से अधिक संक्रमित मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं, मृत्यु दर भी बढ़ी है। इस माह अब तक 44 लोग जान गंवा चुके हैं। कोविड विशेषज्ञों के सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार होने के कारण अगले 15 दिन से एक माह के भीतर हालात और बिगड़ सकते हैं। संक्रमितों के साथ मृत्युदर भी बढ़ेगी। इस बीच जम्मू कश्मीर में बुधवार को 1086 नए मामले मिले। इसमें 684 मामले कश्मीर से हैं। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में पांच लोगों की मौत हो गई, जिसमें जम्मू संभाग में तीन मौतें हुई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय कुमार
इस साल जनवरी और फरवरी की तुलना में अप्रैल माह में कोविड मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। जनवरी में 3478 संक्रमित मिले थे और 53 मौतें हुई थीं। फरवरी में इसमें कमी आई। 1833 मरीज मिले और 20 मौतें हुईं। इन दो महीनों में 5311 संक्रमित मिले और 73 मौतें हुईं। मार्च में संक्रमण में अचानक तेजी आई और 4456 नए संक्रमित मामले मिले। इस महीने 36 लोगों की कोविड से जान चली गई। अप्रैल में इसने विस्फोटक रूप धर लिया और पहले दो सप्ताह में ही मरीजों का आंकड़ा 10315 पहुंच गया।  
 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
रिकवरी दर पांच फीसदी गिरी
जनवरी में जम्मू कश्मीर में संक्रमित मामलों में रिकवरी दर 97 फीसदी से ऊपर पहुंच गई थी, जो मौजूदा समय में घटकर 92 फीसदी पर आ गई है। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 1-2 मौतें दर्ज हो रही हैं, लेकिन आगामी दिनों में यह आंकड़ा ऊपर जा सकता है। कोविड लेवल-1 अस्पतालों में दर्जनों मरीजों की हालत गंभीर है। इन मरीजों को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन पर रखा गया है।

4 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
दूसरी लहर का दायरा सामुदायिक स्तर पर लगातार बढ़ रहा
जम्मू कश्मीर और लद्दाख में मार्च 2020 के शुरू में कोविड ने दस्तक दी थी। 9 मार्च को जीएमसी जम्मू में कोविड वायरस के दो मरीज रिपोर्ट हुए थे, उस समय लेह में एक 73 वर्षीय व्यक्ति की कोविड से पहली मौत हो चुकी थी। इसके बाद धीरे-धीरे संक्रमण का प्रसार बढ़ता गया। पिछले साल की तुलना में अप्रैल में शुरू हुई कोविड की दूसरी लहर लोगों को संभलने का मौका नहीं दे रही है। इसके वायरस का दायरा सामुदायिक स्तर पर लगातार बढ़ता जा रहा है। जम्मू कश्मीर में अब तक 141736 लोग कोविड से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 9390 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में अब तक 2042 लोगों ने जान गंवाई है, जिसमें 1285 लोगों की कश्मीर संभाग में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
लद्दाख में 10 दिनों में 800 से अधिक संक्रमित
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पिछले 10 दिनों में कोरोना संक्रमण के 800 से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या  11070 पहुंच गई है। लेह जिले मे मंगलवार को एक दिन में सर्वाधिक 165 मामले दर्ज किए गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। प्रदेश में फिलहाल 851 सक्रिय केस हैं इसमें लेह में 785 और कारगिल जिले में 66 संक्रमित हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू एंड कश्मीर के लिए काम करने वाला गिरफ्तार, पूछताछ जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें