फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, छह महीने बाद एक दिन में 1269 नए संक्रमित

Wed, 14 Apr 2021 01:49 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है। जम्मू में पिछले एक माह के दौरान संक्रमण के मामलों में सात गुना वृद्धि हुई है। जबकि श्रीनगर में संक्रमण की रफ्तार यहां से ज्यादा तेज है। प्रदेश में छह माह बाद मंगलवार को एक दिन में सर्वाधिक 1269 मामले संक्रमित मिले हैं, इसमें उधमपुर में बीएसएफ के 253 जवान भी शामिल हैं। 687 कश्मीर संभाग से हैं। तीन संक्रमित लोगों की मौत भी हुई है, इसमें दो जम्मू संभाग के हैं। प्रदेश के कई जिलों में सामुदायिक स्तर पर तेजी से संक्रमण का प्रसार हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में संक्रमित मामलों में और बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 8681 पहुंच गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय कुमार
जम्मू कश्मीर में मिले नए संक्रमित मामलों में से 447 यात्री हैं। श्रीनगर में सर्वाधिक 423 संक्रमित मामले मिले हैं, इसमें 73 यात्री हैं। इस जिले में अब तक सर्वाधिक 480 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके बाद उधमपुर में सर्वाधिक 265 संक्रमित मामले मिले हैं, इनमें 255 यात्री हैं, जिनमें अधिकतर यात्री और सुरक्षाबल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में 191 नए संक्रमित मामले मिले हैं, चिंता यह है कि इनमें 177 स्थानीय स्तर के हैं। जम्मू जिले में मंगलवार को एक दिन के लिए टेस्टिंग नहीं की गई। पिछले कई दिनों से चिकित्सा स्टाफ लगातार कोविड टेस्टिंग में लगा हुआ था। रियासी में 62 नए संक्रमित मामले मिले हैं, इसमें 48 यात्री हैं। इस जिले में अब तक 16 यात्रियों की मौत हो चुकी है।

4 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
इसके अलावा प्रदेश में बारामुला में 98, बडगाम में 42, पुलवामा में 28, कुपवाड़ा में 24, अनंतनाग में 29, बांदीपोरा में 12, गांदरबल में 15, राजोरी में 17, कठुआ में 26, सांबा में 11 मामले मिले हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 2037 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 1283 कश्मीर संभाग से मौते हुई हैं। प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों में कश्मीर संभाग से 5414 और जम्मू संभाग में 3267 मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्ष मार्च में थे सिर्फ 564 मामले
पिछले वर्ष मार्च में श्रीनगर जिला में सिर्फ 564 सक्रिय मामले थे जो गत सोमवार को 2833 तक पहुंच गए। इसी तरह जम्मू जिला में यह आंकड़ा 211 के ऊपर चढ़कर 1582 तक पहुंच गया है। बीते सोमवार तक जम्मू कश्मीर में 139381 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मां वैष्णो के दर्शन के लिए उत्साह बरकरार, इन तस्वीरों में देखिए भवन की अनोखी सजावट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें