फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों से लेकर अस्पताल तक उड़ रही सामाजिक दूरी की धज्जियां, देखिए तस्वीरें

Sat, 20 Mar 2021 12:43 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बाजारों में मास्क के बिना घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के प्रसार का बड़ा कारण लापरवाही भी है। शहर के सरकारी अस्पतालों, दफ्तरों और बाजारों में सामाजिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पिछले साल कोरोना संक्रमण के पीक पर होने पर सामाजिक दूरी के लिए सर्किल (गोल चक्कर) डालकर मरीजों को भीतर भेजने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन मौजूदा यह समय में ऐसी व्यवस्था कहीं नजर नहीं आ रही है। आम लोग भी कोरोना को भूलकर अधिक भीड़ जमा करने का काम कर रहे हैं। जीएमसी के ही इमरजेंसी के बाहर आयुष्मान काउंटर पर हर समय 10-15 लोगों की एक साथ भीड़ जमा रहती है।
विज्ञापन

2 of 5
अस्पताल में सामाजिक दूरी की उड़ रही धज्जियां - फोटो : अमर उजाला
यही हाल पंजीकरण काउंटर पर है। यहां एक ही पंजीकरण काउंटर होने से अकसर भीड़ लगी रहती है, जबकि इन काउंटरों के ऊपर कई जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से सामाजिक दूरी का कहीं पालन नहीं करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
बाजारों में मास्क के बिना घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
यही हालत इमरजेंसी और अन्य वार्डों का है। ओपीडी में भी सामाजिक दूरी का कहीं पालन होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में अगर कोई संक्रमण लेकर अस्पताल के भीतर आता है तो सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अन्य कितने लोगों को संक्रमण देगा।

4 of 5
बाजारों में मास्क के बिना घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
यही हाल अन्य अस्पतालों का भी है। इसी तरह बाजारों में भी अधिकांश दुकानदार, ग्राहक और राहगीर कोरोना महामारी के प्रति गंभीरता को भूल गए हैं। बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के ही टहलते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अस्पताल में सामाजिक दूरी की उड़ रही धज्जियां - फोटो : अमर उजाला
मास्क को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन की सख्ती भी ठंडे बस्ते में चली गई है। डॉक्टरों के अनुसार संक्रमण फैलने का मुख्य कारण कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं करना है, जिससे संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : डुग्गर आंगनों में आज नहीं सुनाई देती गौरेया की चहचहाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें