फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा में मौतों की जांच के लिए SIT का गठन, पत्थरबाजों को मुआवजे की प्रक्रिया शुरू

Mon, 30 Jan 2017 12:51 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
kashmir - फोटो : FILE PHOTO
भाजपा के विरोध को दरकिनार कर रियासत सरकार ने कश्मीर हिंसा के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए पत्थरबाजों के परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सत्ताधारी गठबंधन के घटक दल भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी में प्रस्ताव पारित कर इसका विरोध किया था।
 
विज्ञापन

2 of 7
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने यह साफ कर दिया है कि हिंसा में हुई मौतों की जांच के लिए आयोग का गठन नहीं होगा। उन्होंने न्यायिक जांच की मांग को भी खारिज कर दिया है। जांच के लिए सिट का गठन कर दिया गया है। इस बाबत पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
पीडीपी की अध्यक्षता महबूबा मुफ्ती - फोटो : file Photo
गृह विभाग की अनुदान मांगों में कटौती प्रस्तावों के उत्तर में महबूबा ने कहा है कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में पांपोर में हुई सिविलियन की मौत की जांच के लिए गठित स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे। इस बाबत दक्षिण कश्मीर के डीआईजी को निर्देश दिए गए हैं।
 

4 of 7
kashmir - फोटो : File Photo
इसी तरह करण नगर पुलिस स्टेशन के दायरे में नागरिक की मौत की जांच के लिए श्रीनगर के पुलिस अधीक्षक ( साउथ) को सिट टीम का मुखिया बनाया गया है। इस संबंध में सेंट्रल कश्मीर के डीआईजी को निर्देश दिए गए हैं। कश्मीर के अन्य जिलों में हिंसा में हुई मौतों की जांच के लिए गठित सिट का नेतृत्व डिप्टी पुलिस अधीक्षक करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
हिंसा में मारे गए पत्थरबाजों के परिवार को मुआवजा देने के लिए प्रभावितों की पहचान के लिए डीजीपी की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है। इस कमेटी में वित्त सचिव और सीआईडी आईजी सदस्य होंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
kashmir - फोटो : file photo
सुरक्षा बलों के पेलेट गन से घायल होकर स्थायी और आंशिक रूप से विकलांग हुए लोगों की पहचान कर मुआवजा देने के लिए कश्मीर के मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन हुआ है। इसमें कश्मीर के आईजी, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक, मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल, शेरे कश्मीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के एसोसिएट प्रोफेसर और सीआईडी के प्रतिनिधि सदस्य होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mehbooba mufti - फोटो : Amar Ujala
बुरहान वानी आतंकी था : महबूबा
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने स्वीकार किया है कि 8 जुलाई में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया बुरहान वानी आतंकी था। अनुदान मांगो के कटौती प्रस्ताव के उत्तर में महबूबा ने कहा है कि बुरहान वानी हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी था। उस पर 15 आपराधिक मामले दर्ज थे। इनमें सुरक्षा बलों के जवानों समेत पंचों और सरपंचों की हत्याओं के मामले शुमार हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें